Chhattisgarh Latest News Today: छत्तीसगढ़ सरकार ने बेवजह ट्रैफिक जाम करने वाले व्यक्तियों पर सख्त कार्रवाई करने की तैयारी की है। मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने एक हाई प्रोफाइल बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़क पर जन्मदिन मनाने और अन्य अवैध आयोजनों पर रोक लगाई जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक सड़कें किसी प्रकार के इवेंट के लिए नहीं हैं।
Read Also- बिलासपुर की नवनिर्वाचित मेयर पूजा विधानी ने दो बार ली शपथ, ‘संप्रभुता’ की जगह ‘सांप्रदायिकता’ पढ़ने से गर्माया राजनीतिक माहौल
Chhattisgarh Latest News Today: बैठक में गृह सचिव मनोज पिंगुआ, पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम, रायपुर और बिलासपुर के पुलिस महानिरीक्षक और कई अन्य उच्च अधिकारियों ने भाग लिया। मुख्य सचिव ने अधिकारियों से कहा कि अगर कोई भी व्यक्ति सार्वजनिक मार्ग को अवरुद्ध करता है, तो उसके खिलाफ एंटी-एंक्रोचमेंट एक्ट, मोटर व्हीकल एक्ट और अन्य धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी।
Read Also- सीएम साय की पहल से रौशन हुआ छत्तीसगढ़ का 40 हजार घर, इस योजना से जगमगाई रौशनी, बिजली बिल की भी बचत
Chhattisgarh Latest News Today: अधिकारी सुनिश्चित करेंगे कि सार्वजनिक सड़कों पर किसी भी तरह के अवैध आयोजन तुरंत रोके जाएं। मुख्य सचिव ने विशेष सतर्कता दल गठित करने का निर्देश दिया, जो ऐसे आयोजनों पर नजर रखेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि ऐसी घटनाएँ दोबारा हुईं, तो संबंधित प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस संदर्भ में, कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव के खिलाफ हाल ही में FIR दर्ज की गई है, जब उनके जेल से रिहा होने के बाद समर्थकों ने सड़क पर जश्न मनाया, जिससे लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। पुलिस ने इस घटना के लिए 13 व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।




