नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ प्लान ने दुनिया में ट्रेड वॉर जैसी स्थिति पैदा कर दी है. अमेरिका की ओर से चीन पर एक बार फिर टैरिफ लगाने के बाद अब चीन ने भी टैरिफ लगाने का ऐलान कर दिया है. वहीं मैक्सिको और कनाडा ने भी बदले में टैरिफ लगाने का ऐलान किया है. चीन अमेरिकी इम्पोर्ट पर 10 से 15 फीसदी अतिरिक्त टैरिफ लगाने जा रहा है.
नवनिर्वाचित जनपद सदस्य ने दिखाई गर्मी, भरे मंच से साय सरकार के इस मंत्री के लिए किया अभद्र शब्दों का प्रयोग, वीडियो वायरल होते ही मचा बवाल
वहीं कनाडा ने भी अमेरिकी वस्तुओं पर 25 फीसदी टैरिफ का ऐलान किया है. अमेरिकी वस्तुओं पर टैरिफ का ऐलान तब हुआ है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 25 फीसदी टैरिफ का ऐलान मैक्सिको और कनाडा पर लगाया. कनाडाई एनर्जी प्रोडक्ट्स पर 10 फीसदी का एक्स्ट्रा टैरिफ लगाया गया है. वहीं चीन पर अमेरिका ने टैरिफ को दोगुना करते हुए 20 फीसदी कर दिया है.
मंत्री ने इस्तीफा दिया, सरपंच संतोष देशमुख मर्डर में करीबी पर लगे थे आरोप
25 कंपनियों पर लगाया बैन
चीनी वित्त मंत्रालय के एक बयान के अनुसार, एक्स्ट्रा टैरिफ 10 मार्च से लागू होंगे. चीन ने 25 अमेरिकी कंपनियों पर निर्यात और निवेश पर भी प्रतिबंध लगा दिया है. चीन 10 मार्च से अमेरिकी चिकन, गेहूं, मक्का और कपास पर 15 प्रतिशत का एक्स्ट्रा टैरिफ लगाएगा और अमेरिकी सोयराबीन, ज्वार, सूअर, बीफ, सी प्रोडक्ट्स, फल, सब्जियों और डेयरी प्रोडक्ट के आयात पर 10 फीसदी टैरिफ लगाएगा.




