गढ़चिरौली। महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में सी-60 कमांडो की हत्या में शामिल दो ईनामी नक्सलियों को पुलिस और सुरक्षा बलों की टीम ने गिरफ्तार किया है। इन दोनों नक्सलियों पर कुल 8 लाख रुपये का ईनाम घोषित था। गिरफ्तार नक्सलियों में केलु पांडू मडकाम उर्फ दोलवा (26 वर्ष) और रमा दोहे कोरचा उर्फ डुममी (32 वर्ष) शामिल हैं।
ओरछा में हादसा, 4 की मौत पर सीएम ने जताया शोक, लिखा-निधन का समाचार अत्यंत दुःखद
यह कार्रवाई 5 मार्च 2025 को भामरागढ़ क्षेत्र के आरेवाड़ा जंगल परिसर में की गई, जब सुरक्षा बलों ने संदिग्ध अवस्था में घूम रहे दो व्यक्तियों को घेराबंदी कर हिरासत में लिया। गिरफ्तार किए गए दोनों नक्सली 11 फरवरी 2025 को दिरंगी फूलनार जंगल परिसर में हुई पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में शामिल थे, जिसमें सी-60 कमांडो बल का एक जवान शहीद हो गया था। यह घटना नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत हुई।




