आमाबेड़ा। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित आमाबेड़ा क्षेत्र में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की दबिश जारी है। हाल ही में, NIA की टीम ने चार लोगों को हिरासत में लिया है, जिनमें अंतागढ़ जनपद के निवर्तमान उपाध्यक्ष भी शामिल हैं। इनसे पूछताछ की जा रही है, और माना जा रहा है कि यह कार्रवाई नक्सल नेटवर्क और उससे जुड़े संदिग्धों के खिलाफ की जा रही है।
राजधानी में हिट एंड रन का मामला: तेज रफ्तार कार ने पैदल यात्री को मारी ठोकर, मौके पर मौत
NIA की टीम बस्तर क्षेत्र में लगातार सक्रिय है। 28 फरवरी 2025 को, छत्तीसगढ़ नक्सल फंडिंग केस में बड़ी कार्रवाई करते हुए मूलवासियों बचाओ मंच के प्रमुख रघु मिडियामी को गिरफ्तार किया गया था। इससे पहले, नवंबर 2023 में भी पुलिस ने इसी मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया था, जिनके पास से 6 लाख रुपये नकद बरामद हुए थे। जांच में सामने आया कि ये दोनों माओवादियों के लिए फंड जुटाने और वितरित करने का काम कर रहे थे।




