Jashpur Latest News: छत्तीसगढ़ के जशपुर नगर जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने तथा आम जनता को यातायात नियमों के पालन हेतु जागरूक करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के नेतृत्व व दिशा निर्देश में जशपुर पुलिस द्वारा जिले में लगातार यातायात जागरूकता अभियान चलाते हुए, लगातर कार्यवाही की जा रही है। ताकि लोग यातायात नियमों के पालन के महत्व को समझें, जिससे कि आकस्मिक सड़क दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है।
Read Also- सावधान! अगर आपके पास भी है दो वोटर ID, तो फटाफट कर लें ये काम, EC ने उठाया बड़ा कदम
Jashpur Latest News: ज्ञात हो कि, इस हेतु पिछले दिनों जिला कार्यालय में कलेक्टर रोहित व्यास एवं एसएसपी शशि मोहन सिंह की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक का आयोजन भी किया गया था। आने वाले दिनों में शराब पीकर वाहन चलाने, बिना सीट बेल्ट एवं हेलमेट के वाहन चलाने वालों के विरूद्ध अभियान चलाकर कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
Read Also- रायपुर में चाकू की नोक पर मोबाइल की लूट, सड़क किनारे टहल रहे युवक को धमकाया, आरोपी गिरफ्तार
नशे में स्कार्पियो चलाते पकड़ा चालक
Jashpur Latest News: पिछले दिनों कुनकुरी पुलिस ने स्कॉर्पियो वाहन क्रमांक सीजी 04 डीएफ 0320 का वाहन चालक विनय सिंह उम्र 34 साल निवासी कंचनपुर बाधरकोना जशपुर, को नशे की हालत में खतरनाक तरीके से वाहन चलाते पाए जाने पर उसके वाहन को जप्त कर ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त करने हेतु डीटीओ जशपुर की ओर प्रतिवेदन भेजा गया है।




