Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    सहकारिता क्षेत्र होगा और मजबूत, PACS के डिजिटलाइजेशन व पारदर्शिता पर मंत्री केदार कश्यप का जोर

    July 28, 2026

    जनजातीय प्रतिभाओं के सपनों को नई उड़ान: मुख्यमंत्री साय ने नीट सफल विद्यार्थियों से किया आत्मीय संवाद

    July 28, 2026

    विश्व मंच पर छत्तीसगढ़ की बेटी का दमदार प्रदर्शन, मुख्यमंत्री साय ने वीडियो कॉल पर दी बधाई

    July 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सहकारिता क्षेत्र होगा और मजबूत, PACS के डिजिटलाइजेशन व पारदर्शिता पर मंत्री केदार कश्यप का जोर
    • जनजातीय प्रतिभाओं के सपनों को नई उड़ान: मुख्यमंत्री साय ने नीट सफल विद्यार्थियों से किया आत्मीय संवाद
    • विश्व मंच पर छत्तीसगढ़ की बेटी का दमदार प्रदर्शन, मुख्यमंत्री साय ने वीडियो कॉल पर दी बधाई
    • छत्तीसगढ़ में भारी से अत्यंत भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए रेड और ऑरेंज चेतावनी जारी
    • स्मार्ट मीटर को कांग्रेस ने दिया ‘महतारी वंदन वसूली योजना’ का नाम, भाजपा पर लगाया जनता से वसूली का आरोप
    • उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव का किया शुभारंभ
    • अपैक्स बैंक एवं जिला सहकारी बैंकों के अध्यक्षों के साथ मंत्री केदार कश्यप ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
    • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भोरमदेव धाम में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की मंगलकामना
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Tuesday, July 28
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » CG Energy Investors Summit: छत्तीसगढ़ में ऊर्जा क्षेत्र में एक नई क्रांति की तैयारी, 3 लाख करोड़ का निवेश, चार प्रकार के पावर प्लांट से बनेगी अपार ऊर्जा

    CG Energy Investors Summit: छत्तीसगढ़ में ऊर्जा क्षेत्र में एक नई क्रांति की तैयारी, 3 लाख करोड़ का निवेश, चार प्रकार के पावर प्लांट से बनेगी अपार ऊर्जा

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareMarch 10, 2025 trending No Comments3 Mins Read
    CG Energy Investors Summit
    CG Energy Investors Summit

    CG Energy Investors Summit: छत्तीसगढ़ अब ऊर्जा क्रांति की ओर तेजी से बढ़ रहा है। आज रायपुर में आयोजित ‘छत्तीसगढ़ एनर्जी इंवेस्टर्स समिट’ में कई बड़ी कंपनियों ने 3 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के निवेश का ऐलान किया है। इस निवेश से राज्य में परमाणु, थर्मल, सौर और पंप्ड स्टोरेज जैसे क्षेत्रों में बिजली उत्पादन के नए प्रोजेक्ट शुरू होंगे। इससे न केवल उद्योगों को लाभ होगा, बल्कि आम जनता को भी सस्ती और निरंतर बिजली मिल सकेगी।

    Read Also-  एनर्जी इन्वेस्टर समिट: CM साय मौजूद… ऊर्जा क्षेत्र की प्रमुख कंपनियों के साथ होगा MOU, देखें Live…

    CG Energy Investors Summit:  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि यह निवेश राज्य की बिजली उत्पादन क्षमता को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा और नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देकर हरित भविष्य का मार्ग प्रशस्त करेगा। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ न केवल ऊर्जा में आत्मनिर्भर बनेगा, बल्कि पूरे देश के लिए एक ऊर्जा हब के रूप में स्थापित होगा। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि राज्य निर्माण के बाद छत्तीसगढ़ में बहुत धनी होने की संभावनाएं बढ़ गई हैं। यहां सरप्लस बिजली है और अच्छा वातावरण भी उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि बिजली कलेक्शन बढ़ेगा और ऊर्जा की खपत भी अन्य क्षेत्रों में बढ़ेगी।

    Read Also-  ‘भूपेश बघेल डरने और घबराने की जरूरत नहीं’….ED की रेड पर डिप्टी सीएम साव का बयान

    CG Energy Investors Summit:  मुख्य सचिव अभिताभ जैन ने बताया कि 3 लाख करोड़ रुपये का यह निवेश अगले 6 से 7 साल में होगा, और इसके साथ रोजगार का सृजन होगा। उन्होंने कहा कि हमें बड़े निवेश के लिए तैयारी शुरू कर देनी चाहिए, क्योंकि इससे क्षेत्रीय और सांस्कृतिक विकास होगा।छत्तीसगढ़ पहले से ही 30,000 मेगावाट बिजली का उत्पादन कर रहा है, जो देश के औसत से अधिक है। परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में एनटीपीसी ने 80,000 करोड़ रुपये की लागत से 4200 मेगावाट क्षमता का न्यूक्लियर पावर प्रोजेक्ट लगाने की योजना बनाई है।

    Read Also-  ईडी की छापेमारी, सदन में नारेबाजी, कांग्रेस विधायकों का सदन से वॉकआउट

    थर्मल पावर क्षेत्र में अदानी पावर और जिंदल पावर द्वारा बड़े निवेश की घोषणा की गई है। सौर ऊर्जा के क्षेत्र में भी जिंदल पावर और एनटीपीसी ग्रीन मिलकर 10,000 करोड़ रुपये खर्च कर 2500 मेगावाट सौर बिजली का उत्पादन करेंगे। पीएम कुसुम योजना के तहत 4100 करोड़ रुपये की लागत से 675 मेगावाट सौर बिजली का उत्पादन किया जाएगा। इसके अलावा, 57,046 करोड़ रुपये की लागत से 8700 मेगावाट क्षमता के पंप्ड स्टोरेज प्रोजेक्ट भी शुरू होंगे।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    chhattisgarh hindi news chhattisgarh latest news chhattisgarh news in hindi chhattisgarh news today chhattisgarh today news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    सहकारिता क्षेत्र होगा और मजबूत, PACS के डिजिटलाइजेशन व पारदर्शिता पर मंत्री केदार कश्यप का जोर

    जनजातीय प्रतिभाओं के सपनों को नई उड़ान: मुख्यमंत्री साय ने नीट सफल विद्यार्थियों से किया आत्मीय संवाद

    विश्व मंच पर छत्तीसगढ़ की बेटी का दमदार प्रदर्शन, मुख्यमंत्री साय ने वीडियो कॉल पर दी बधाई

    छत्तीसगढ़ में भारी से अत्यंत भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए रेड और ऑरेंज चेतावनी जारी

    स्मार्ट मीटर को कांग्रेस ने दिया ‘महतारी वंदन वसूली योजना’ का नाम, भाजपा पर लगाया जनता से वसूली का आरोप

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव का किया शुभारंभ

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.