रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के दौरान प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आज सुबह पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भिलाई-3 स्थित निवास पर छापेमारी की। इसके अलावा, ईडी की टीम ने प्रदेश के 14 अन्य ठिकानों पर भी दबिश दी, जहां दस्तावेजों की जांच की जा रही है। इस छापेमारी से राज्य की राजनीति में हलचल तेज हो गई है और विपक्षी समेत सत्ता पक्ष के नेताओं की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।
Rohit Sharma Retirement: रोहित शर्मा ने रिटायरमेंट को लेकर कर दिया साफ, चैंपियंस ट्रॉफी जीत के बाद दिया जवाब
डिप्टी सीएम अरुण साव ने ईडी की छापेमारी पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “पूरा देश जानता है कि भूपेश बघेल के कार्यकाल में कई बड़े घोटाले हुए थे। जांच चल रही है, और भूपेश बघेल के करीबी लोग इन घोटालों में प्रत्यक्ष रूप से शामिल थे। वे गिरफ्तार भी हो चुके हैं और उनके खिलाफ मामले चल रहे हैं। यह ईडी की जांच का हिस्सा है।” अरुण साव ने आगे कहा, “अगर भूपेश बघेल ने कुछ गलत नहीं किया है और उनकी कोई भूमिका नहीं है, तो उन्हें डरने या घबराने की कोई जरूरत नहीं है।”
दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक पेड़ से टकराई, 2 युवक की मौत, एक की हालत गंभीर
उन्होंने यह भी कहा कि यदि कोई पंजाब में कांग्रेस को रोकने का प्रयास कर रहा है, तो यह एक गलतफहमी है। उनका कहना था कि सात वर्षों से चल रहे झूठे मामलों को अदालत में खारिज कर दिया गया था, और अब ईडी ने भूपेश बघेल के घर पर छापा मारा है, जो एक सटीक कार्रवाई है।




