रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के तमनार थाना क्षेत्र के रावणगुणा गांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। जिसमें तेज रफ्तार बाइक के पेड़ से टकराने से दो युवकों की मौत हो गई और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा देर रात हुआ था, लेकिन इसकी जानकारी सुबह ग्रामीणों को मिली जब उन्होंने मौके पर शव और घायल युवक को देखा। घायल को तुरंत अस्पताल भेजा गया, जहां उसका इलाज जारी है।
सीएम सुक्खू का टीम India को आमंत्रण, कहा- पहाड़ों की शांत और खूबसूरत वादियों में विश्राम करें, मेहमाननवाजी करने में होगी खुशी
बताया जा रहा है कि मृतक युवक बिजना गांव के रहने वाले थे और रावणगुणा गांव में मेला देखने आए थे। हादसा इतना भयंकर था कि बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, जिससे दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस को सूचित किया गया, और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
ED Raid On Congress Leader House: पूर्व मुख्यमंत्री के बाद इस कांग्रेस नेता के घर पहुंची ED, दस्तावेजों की कर रही जांच




