रायपुर। एक अप्रैल से रजिस्ट्री दर में 10 प्रतिशत का इजाफा होने की संभावना जताई जा रही है। इस खबर के बाद आप अगर आप जमीन खरीदने या बेचने का सोच रहे हैं, तो एक अप्रैल से पहले ही रजिस्ट्री कराने का विचार कर लें… पिछले छह साल से गाइडलाइन दरों में कोई बदलाव नहीं हुआ था.. और अब गाइडलाइन दरों में बढ़ोतरी के कारण जमीन के दाम बढ़ने का अनुमान है।
रायपुर के वीर नारायण सिंह स्टेडियम में 13 और 14 मार्च को खेला जाएगा International Masters League 2025 का सेमीफाइनल मैच, देखें रूट मैप
इसके अलावा, साल भर पहले रजिस्ट्री पर मिलने वाली 30 प्रतिशत की छूट भी खत्म हो गई है। ऐसे में, अगर आप रजिस्ट्री कराने का सोच रहे हैं तो इस बदलाव से पहले ही अपना काम निपटा लें, ताकि आपको अधिक खर्च न करना पड़े।
होलिका दहन: भद्रा काल ने बढ़ाई मुश्किल, बस इतनी देर है पूजा का शुभ मुहूर्त
मार्च के अंत तक रजिस्ट्री कार्यालय में भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है, और इस कारण से कार्यालय का समय और बुकिंग स्लॉट बढ़ा दिया गया है। हालांकि, ज्यादा प्रकरणों के कारण समय में देरी और कुछ गड़बड़ियों का सामना भी करना पड़ सकता है। इसलिए, अपनी कागजी कार्रवाई की ठीक से जांच-पड़ताल कर समय रहते रजिस्ट्री करा लें, ताकि आपको बाद में परेशानी न हो।




