Farmer attempted suicide in Balodabazar: बलौदाबाजार जिले के सुहेला तहसील में एक दुखद घटना सामने आई है। सुहेला तहसीलदार की एकतरफा कार्रवाई और बदसलूकी से परेशान होकर किसान हीरालाल साहू ने तहसीलदार कुणाल सर्वैया के सामने ही जहर पी लिया। आनन-फानन में हीरालाल को सुहेला स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां उनका इलाज जारी है, लेकिन उनकी स्थिति अभी भी नाजुक बनी हुई है। हीरालाल साहू बुड़गहन गाँव के निवासी हैं।
Read Also- होली से पहले माओवादी संगठन को बड़ा झटका, 24 लाख के इनामी 17 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
यह मामला सुहेला के बुड़गहन गाँव का है, जहाँ किसान हीरालाल की जमीन पर गाँव के ही एक अन्य व्यक्ति ने जबरन कब्जा कर घर बना लिया। इस संबंध में हीरालाल ने सुहेला तहसील कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी। पिछले दो वर्षों से हीरालाल लगातार तहसीलदार और कार्यालय के चक्कर लगा रहे थे, लेकिन उन्हें न्याय नहीं मिला।
Read Also- होली से पहले दर्दनाक सड़क हादसा: एक ही परिवार के तीन बच्चों की मौत
Farmer attempted suicide in Balodabazar: घटना वाले दिन भी हीरालाल की पेशी थी। परिजनों ने तहसीलदार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों के अनुसार, हीरालाल और उनका परिवार तहसीलदार के सामने अपनी जमीन वापस दिलाने की गुहार लगा रहे थे। घंटों तक पेशी और मिन्नतों का दौर चला, लेकिन तहसीलदार ने उनकी एक नहीं सुनी। तहसीलदार ने अपने स्टाफ को कहकर हीरालाल और उनके परिवार को धक्के मारकर दफ्तर से निकालने का आदेश दिया। इतना ही नहीं, तहसीलदार ने परिवार के साथ बदसलूकी भी की। हीरालाल के बेटे और बेटी इंसाफ मांगते हुए तहसीलदार के सामने हाथ जोड़े खड़े थे, लेकिन तहसीलदार ने पुलिस बल भी बुला लिया।
Read Also- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामला: पूर्व आबकारी मंत्री लखमा के खिलाफ ED ने स्पेशल कोर्ट में दाखिल की 3841 पन्नों की चार्जशीट, ढेबर, टूटेजा समेत 21 बनाए गए आरोपी
Farmer attempted suicide in Balodabazar: जब इंसाफ की कोई उम्मीद नहीं दिखी, तो सिस्टम से हारकर हीरालाल ने अपनी जेब से जहर की शीशी निकाली और पी गए। दफ्तर में किसान परिवार को निकालने पहुंची पुलिस ने तुरंत हीरालाल को सुहेला स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। इस घटना के बाद से सुहेला तहसीलदार दफ्तर से गायब हैं। हालांकि, इस मामले में कलेक्टर दीपक सोनी ने सिमगा एसडीएम को जांच अधिकारी नियुक्त किया है। अब देखना होगा कि इस मामले में कब तक और क्या कार्रवाई की जाएगी।




