रायपुर: छत्तीसगढ़ के दो कलेक्टरों को “एक्सीलेंस इन गवर्नेंस अवार्ड” से सम्मानित किया गया। ये अवॉर्ड देशभर में प्रशासनिक उत्कृष्टता को प्रोत्साहित करने के लिए दिया जाता है।
छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामला: पूर्व आबकारी मंत्री लखमा के खिलाफ ED ने स्पेशल कोर्ट में दाखिल की 3841 पन्नों की चार्जशीट, ढेबर, टूटेजा समेत 21 बनाए गए आरोपी
देश के एक प्रमुख राष्ट्रीय मीडिया हाउस की ओर से आयोजित इस पुरस्कार समारोह में डॉ. रवि मित्तल और पुष्पेंद्र कुमार मीणा को उनकी प्रशासनिक दक्षता और नवाचार के लिए यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया गया।
तहसीलदार के सामने जहर पी गया किसान, जमीन कब्जे के मामले में लगातार काट रहा था दफ्तरों के चक्कर…
इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए देशभर से 450 से अधिक IAS अधिकारियों ने आवेदन किया था, जिनमें से सिर्फ 16 अधिकारियों का चयन किया गया। छत्तीसगढ़ से डॉ. रवि मित्तल और पुष्पेंद्र कुमार मीणा इस सूची में शामिल होने वाले दो अधिकारी बने, जिन्होंने अपनी विशिष्ट कार्यशैली और इनोवेटिव सोच के जरिए यह सम्मान हासिल किया।




