जशपुर। जिले में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला…सड़क पार कर रही महिला को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. मामला पत्थलगांव थाना क्षेत्र स्थित बीटीआई चौक की है.
आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में नया कदम : हरियाणा की महिलाओं को मिलेगा प्रतिमाह 21,00, “लाडो लक्ष्मी योजना” के बजट की घोषणा
जानकारी के अनुसार, महिला सड़क पार कर अपने घर जा रही थी, तभी पीछे से तेज गति से आ रहे बाइक सवार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई. बताया जा रहा है कि बाइक सवार नशे में धुत था. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया. फिलहाल, पुलिस मामले की आगे की कार्रवाई कर रही है.
CG NEWS: विधुत सब स्टेशन में लगी भीषण आग, सैकड़ों ट्रांसफार्मर और अन्य उपकरण जलकर हुए खाक




