Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    शिक्षा केवल किताबी ज्ञान नहीं, जीवन में कभी निराश न हों: सांसद बृजमोहन अग्रवाल

    August 1, 2026

    किसानों की सुरक्षा के लिए बड़ा एक्शन, अवैध और एक्सपायरी कीटनाशकों के साथ कृषि केंद्र सील

    August 1, 2026

    कश्मीर आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के दो मजदूरों की मौत, CM साय ने 20-20 लाख रुपये सहायता का किया ऐलान

    August 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • शिक्षा केवल किताबी ज्ञान नहीं, जीवन में कभी निराश न हों: सांसद बृजमोहन अग्रवाल
    • किसानों की सुरक्षा के लिए बड़ा एक्शन, अवैध और एक्सपायरी कीटनाशकों के साथ कृषि केंद्र सील
    • कश्मीर आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के दो मजदूरों की मौत, CM साय ने 20-20 लाख रुपये सहायता का किया ऐलान
    • डिजिटल न्याय व्यवस्था को मिलेगी नई दिशा, रायपुर में कल होगी राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन
    • रुद्राभिषेक के लिए ये हैं सबसे शुभ तिथियां, जानें कब मिलेगा महादेव का विशेष आशीर्वाद
    • कुलगाम में छत्तीसगढ़ के मजदूरों की हत्या पर गरमाई सियासत, पीसीसी चीफ दीपक बैज ने उठाए सवाल
    • कॉमनवेल्थ गेम्स में मेडल जीतने वालों के लिए मोहन सरकार का बड़ा ऐलान
    • केरसई में निर्मित महतारी सदन बना महिला सशक्तिकरण और सामुदायिक सहभागिता का केंद्र
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Saturday, August 1
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » सुकमा के ग्रामीणों ने पहली बार राजधानी का किया भ्रमण, विधानसभा कार्यवाही देखकर हुए उत्साहित

    सुकमा के ग्रामीणों ने पहली बार राजधानी का किया भ्रमण, विधानसभा कार्यवाही देखकर हुए उत्साहित

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareMarch 18, 2025Updated:March 18, 2025 छत्तीसगढ़ No Comments2 Mins Read

    सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के दूरस्थ गांवों से आए युवाओं के लिए आज का दिन ऐतिहासिक रहा। स्वामी विवेकानंद युवा प्रोत्साहन योजना के तहत नियद नेल्लानार योजना में शामिल सिलगेर, पूवर्ती, एलमागुंडा, लखापाल, शालातोंग, साकलेर, छोटेकेडवाल, बगडेगुड़ा और बेदरे जैसे गांवों के 119 युवा पहली बार अपने गांव से बाहर निकले और राजधानी रायपुर पहुंचे।इस शैक्षणिक भ्रमण के दौरान युवाओं ने रेलवे स्टेशन, छत्तीसगढ़ विधानसभा और वनवासी कल्याण आश्रम का दौरा किया।

    छत्तीसगढ़ में 2615 डीएड डिग्रीधारी अभ्यर्थियों की नियुक्ति, जारी की गई स्कूल आवंटन की सूची

    राजधानी आगमन के दौरान युवाओं ने छत्तीसगढ़ विधानसभा का भ्रमण किया और दर्शक दीर्घा में बैठकर सदन की कार्यवाही देखी, जिससे वे बेहद उत्साहित नजर आए। इस अवसर पर उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा से भेंट की। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने युवाओं से चर्चा करते हुए कहा कि युवा चाहें तो अपने गांव में अमन-चैन और विकास की रोशनी फैला सकते हैं।

    उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने युवाओं से उनके गांव की स्थिति के बारे में जानकारी ली। उन्होंने युवाओं को आश्वस्त किया कि राज्य सरकार उनके गांवों में पक्की सड़क, बिजली, शुद्ध पेयजल, राशन, चिकित्सा और आवास जैसी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने युवाओं को सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने की अपील की और कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में हम सभी मिलकर छत्तीसगढ़ को विकसित और समृद्ध राज्य बनाएंगे।

    CG CRIME NEWS: सड़क किनारे अज्ञात महिला की लाश मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

    उपमुख्यमंत्री शर्मा ने नियद नेल्लानार योजना के तहत गांवों के आर्थिक विकास के लिए विशेष रणनीति पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि इन गांवों के निकट नए सुरक्षा कैंप स्थापित किए गए हैं, जिससे माओवाद प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जा सके और शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी तक पहुंचे।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    शिक्षा केवल किताबी ज्ञान नहीं, जीवन में कभी निराश न हों: सांसद बृजमोहन अग्रवाल

    किसानों की सुरक्षा के लिए बड़ा एक्शन, अवैध और एक्सपायरी कीटनाशकों के साथ कृषि केंद्र सील

    कश्मीर आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के दो मजदूरों की मौत, CM साय ने 20-20 लाख रुपये सहायता का किया ऐलान

    डिजिटल न्याय व्यवस्था को मिलेगी नई दिशा, रायपुर में कल होगी राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन

    कुलगाम में छत्तीसगढ़ के मजदूरों की हत्या पर गरमाई सियासत, पीसीसी चीफ दीपक बैज ने उठाए सवाल

    केरसई में निर्मित महतारी सदन बना महिला सशक्तिकरण और सामुदायिक सहभागिता का केंद्र

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.