CG CRIME NEWS: रायपुर के धरसींवा थाना क्षेत्र के देवरी गांव के पास सड़क किनारे एक अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी। स्थानीय लोगों ने शव को देखकर तुरंत पुलिस को सूचित किया। सूचना के आधार पर धरसींवा थाना पुलिस और एफएसएल की टीम घटनास्थल पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने महिला के शरीर पर रंग के निशान पाए हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है।
CG CRIME NEWS: हालांकि, महिला की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। पुलिस ने स्थानीय लोगों से भी पूछताछ शुरू कर दी है ताकि महिला की पहचान और घटना के पीछे के कारणों का पता लगाया जा सके। जांच में जुटी पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लिया है और हर संभव प्रयास किया जा रहा है ताकि शीघ्र ही इस घटना का खुलासा हो सके।




