Journalist Mukesh Chandrakar Murder Case: पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या के मामले में विशेष जांच दल (SIT) ने 75 दिनों की गहन जांच के बाद बीजापुर व्यवहार न्यायालय में 1200 पन्नों से अधिक की चार्जशीट पेश की है। इस चार्जशीट में 762 पन्नों का चालान और 479 पन्नों की कैश डायरी शामिल की गई है, जो मामले की गंभीरता को उजागर करती है।
Read Also- झाड़-फूंक के नाम पर युवती से गैंगरेप, ऐसे खुला राज, दो आरोपी गिरफ्तार…
Journalist Mukesh Chandrakar Murder Case: मामला 1 जनवरी 2025 की रात का है, जब ठेकेदार सुरेश चंद्राकर और उसके तीन साथियों ने मिलकर पत्रकार मुकेश चंद्राकर की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपितों ने शव को ठिकाने लगाने के लिए उसे सेप्टिक टैंक में फेंक दिया। मुकेश की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 2 जनवरी को सेप्टिक टैंक से शव बरामद किया। 24 घंटे के भीतर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया था।
Read Also- राजधानी में मोबाइल लूटेरे की चाकू मारकर हत्या, दोस्तों के साथ लूट के दौरान युवकों ने किया था पलटवार
Journalist Mukesh Chandrakar Murder Case: इस मामले की गंभीरता को देखते हुए एक उच्च स्तरीय 11 सदस्यीय SIT का गठन किया गया। SIT ने मामले के हर पहलू की गहनता से जांच की, जिसमें साक्ष्यों और गवाहों के बयान शामिल थे। पुलिस ने पहले ही एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया था कि जांच के दौरान कई महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं।




