बिलासपुर। जिले में GST ने विभाग ने थोक विक्रेता के ठिकाने पर दबिश दी है। जीएसटी टीम ने गोपालदास टावरमल और पवन ड्रायफूट नामक थोक विक्रेताओं के ठिकानों पर छापा मारा। छापेमारी के दौरान GST टीम ने दुकान और गोदाम दोनों जगहों पर तलाशी अभियान चलाया, जिसमें कर चोरी और कई अनियमितताएं सामने आई हैं।
विधानसभा में उठा बैगा आदिवासी का मुद्दा, विधायक भावना बोहरा ने सरकार से मांगा जवाब, नलकूप खनन में अनियमितता, जांच की मांग
जांच टीम ने गोदाम में भी छापा मारा और वहां से कई महत्वपूर्ण दस्तावेज, लैपटॉप और कंप्यूटर जब्त किए। इन उपकरणों में व्यापारिक लेनदेन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां होने की संभावना जताई जा रही है।
GST अधिकारियों की इस कार्रवाई के बाद शहर के व्यापारियों में हड़कंप मच गया है। फिलहाल टीम द्वारा जब्त किए गए दस्तावेजों की गहन जांच की जा रही है और कर चोरी के पूरे मामले की छानबीन जारी है। आगे की कार्रवाई जांच पूरी होने के बाद की जाएगी।




