नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का अगला सीजन 22 मार्च से शुरू हो रहा है। इस सीजन से पहले आईपीएल के शेड्यूल में बदलाव हुआ है।
अबूझमाड़ के विकास को गति देना हमारी प्राथमिकता-मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
बीसीसीआई ने आखिरी समय ये फैसला किया है। कोलकाता और लखनऊ सुपरजायंट्स के बीच छह अप्रैल को जो मैच खेला जाना था वो अब कहीं और खेला जाएगा। बीसीसीआई ने बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) के साथ मिलकर ये फैसला किया है।
‘देखा जी देखा मैंने…’, तलाक के बाद धनश्री का पहला पोस्ट आया सामने
कोलकाता पुलिस ने रामनवमी का हवाला देते हुए उस दिन मैच के लिए पर्याप्त सुरक्षा प्रदान करने में असमर्थता जताई थी, जिसके बाद बंगाल क्रिकेट संघ ने केकेआर प्रबंधन व भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआइ) को जानकारी दी। सूत्रों के अनुसार केकेआर टीम प्रबंधन अपने घरेलू मैदान ईडन गार्डेस स्टेडियम में ही यह मैच खेलना चाहता था। उसने मैच की तारीख बदल देने का प्रस्ताव दिया था, हालांकि बीसीसीआइ ने इससे इन्कार कर दिया और गुवाहाटी के बरसापाड़ा क्रिकेट स्टेडियम में मैच कराने का निर्णय लिया।




