Minor raped in Janjgir: छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले की नवागढ़ पुलिस ने नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने वाले आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। आरोपी का नाम सहदेव यादव है, जो पिपरा गांव का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक, युवक सहदेव यादव ने नाबालिग लड़की को शादी का झांसा दिया था और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।
Read Also- 75 ध्यानाकर्षण प्रस्ताव,प्रश्नकाल के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और मंत्री टंकराम वर्मा देंगे सवालों के जवाब
Minor raped in Janjgir: यह सिलसिला चलते रहा और युवक ने जब शादी नहीं की तो नाबालिग ने नवागढ़ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी सहदेव यादव के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 ( 2 ) ( N ) 366 ( A) और पॉक्सो एक्ट की धारा 4, 6 के तहत जुर्म दर्ज किया था। अब नवागढ़ पुलिस ने आरोपी युवक सहदेव यादव को गिरफ्तार कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।




