Dhamtari Crime News: छत्तीसगढ़ में पुलिस विभाग नशे के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से नशे का कारोबार करने वालों में दहशत का माहौल भी है। इसी बीच धमतरी जिले में कोतवाली पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने कोतवाली थाना क्षेत्र के बस स्टैंड के पास एक युवक द्वारा खुलेआम हेरोइन बेचे जाने की सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
Read Also- छग में बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में हो रही बारिश, मौसम विभाग ने राजधानी समेत इन 12 जिलों में जारी किया अलर्ट
पुलिस ने शुरू की जांच
Dhamtari Crime News: आरोपी की पहचान सोयम वाधवानी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, उन्हें मुखबिर से जानकारी मिली थी कि, बस स्टैंड के पास एक युवक नशीले पदार्थों की तस्करी कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत मौके पर दबिश दी और आरोपी को हिरासत में ले लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक ग्राम हेरोइन बरामद की गई। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।




