इटारसी। मध्य प्रदेश के इटारसी जंक्शन में अहमदाबाद-बरौनी एक्सप्रेस ट्रेन में आग लग गई। आग ट्रेन के आखिरी कोच में लगी थी, जिसमें कोई भी व्यक्ति सवार नहीं था।
बरखा बिष्ट का 21 साल बाद खुलासा, एकता कपूर ने ठोका था केस…लिखा-वो किसी का भी करियर बर्बाद कर सकती थी और कर सकती है…
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है। हादसे के बाद ट्रेन के आखिरी कोच को अलग कर दिया गया और ट्रेन को रवाना कर दिया गया। अब तक यह साफ नहीं हुआ है कि आग लगने का कारण क्या था। घटना सोमवार को दोपहर चार बजे के करीब हुई।
नया रायपुर : स्मार्ट सिटी से अब ‘स्मार्टली कनेक्टेड सिटी’ की ओर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी नया रायपुर को ऐतिहासिक रेल कनेक्टिविटी की सौगात
बताया जा रहा है कि ट्रेन दोपहर दो बजकर 57 मिनट पर खिरकिया रेलवे स्टेशन से रवाना हुई। इस समय ट्रेन अपने निर्धारित समय से लगभग 20 मिनट की देरी से चल रही थी। ट्रेन को दोपहर चार बजे इटारसी रेलवे स्टेशन पहुंचना था, लेकिन इटारसी से लगभग 18 किलोमीटर पहले खुंटवासा रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन के आखिरी कोच में आग लग गई।




