Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग

    June 2, 2026

    वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज

    June 2, 2026

    चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 

    June 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग
    • वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज
    • चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 
    • छत्तीसगढ़ को मिले नए प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अरुण कुमार पांडे बने PCCF एवं वन बल प्रमुख
    • नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी
    • बाल सक्षम नीति के बीच ईंट भट्ठे पर हादसा: ट्रैक्टर पलटने से तीन नाबालिग मजदूर घायल, बालश्रम पर फिर उठे सवाल
    • भाजपा विधायक से ठगी का आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार, नेताओं संग फोटो लगाकर रचा था जाल
    • जिला अस्पताल में डॉक्टर गायब, 8 में से सिर्फ 2 मिले ड्यूटी पर; इलाज के लिए भटकते रहे मरीज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Thursday, June 11
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » गैंगस्टर अमन साहू एनकाउंटर केस की जांच अब CID के हवाले, परिजनों ने बताया फर्जी

    गैंगस्टर अमन साहू एनकाउंटर केस की जांच अब CID के हवाले, परिजनों ने बताया फर्जी

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareApril 25, 2025Updated:April 25, 2025 trending No Comments2 Mins Read
    Aman Sahu Encounter Case

    Aman Sahu Encounter Case: झारखंड के पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र में कथित मुठभेड़ में मारे गए कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू के मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है। इस हाई-प्रोफाइल केस की जांच अब राज्य की क्राइम इन्वेस्टिगेशन डिपार्टमेंट (CID) ने अपने हाथों में ले ली है। CID ने चैनपुर थाने में दर्ज पुरानी एफआईआर से जुड़े सभी दस्तावेज और फाइलें कब्जे में ले ली हैं और एक नई प्राथमिकी दर्ज कर जांच की शुरुआत कर दी है।

    छत्तीसगढ़ की जेल से लाते वक्त हुई थी मुठभेड़
    बताया जा रहा है कि अमन साहू को छत्तीसगढ़ की जेल से पूछताछ के लिए झारखंड लाया जा रहा था। इसी दौरान चैनपुर क्षेत्र में पुलिस और अमन साहू के बीच कथित मुठभेड़ हुई, जिसमें उसकी मौत हो गई। इस घटना को लेकर एटीएस इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

    Read Also-  भूपेश बघेल का बड़ा बयान: पहलगाम हमला झीरम घाटी जैसा, सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह नाकाम

    फर्जी मुठभेड़ का आरोप, हाईकोर्ट में याचिका
    Aman Sahu Encounter Case: अमन साहू की मां ने इस मुठभेड़ को फर्जी करार देते हुए झारखंड हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। उन्होंने न्यायिक जांच की मांग की है। इस याचिका पर सुनवाई फिलहाल लंबित है, लेकिन कोर्ट के निर्देश के बाद जांच की दिशा और गंभीर हो सकती है।

    CID की व्यापक जांच, कई एंगल से होगी पड़ताल
    Aman Sahu Encounter Case: CID इस पूरे मामले में पुलिस की कार्यप्रणाली, मुठभेड़ की परिस्थितियों, और अमन साहू के आपराधिक नेटवर्क की गहन जांच कर रही है। सूत्रों की मानें तो अमन साहू का नेटवर्क झारखंड के अलावा कई अन्य राज्यों में भी सक्रिय था। उसकी मौत के बाद अब एजेंसियां उस नेटवर्क को ध्वस्त करने की दिशा में तेजी से काम कर रही हैं।

    Read Also-  13 साल की मासूम से दुष्कर्म, तबीयत खराब होने पर खुला राज

    राजनीतिक हलचल तेज
    Aman Sahu Encounter Case: अमन साहू के एनकाउंटर को लेकर राज्य की सियासत में भी हलचल मच गई है। विपक्ष ने इस मामले की निष्पक्ष और स्वतंत्र जांच की मांग की है, जबकि सरकार पर मामले को दबाने के आरोप लगाए जा रहे हैं। अब देखना यह होगा कि CID की जांच में क्या हकीकत सामने आती है- क्या यह मुठभेड़ असली थी या फिर एक सोची-समझी साजिश के तहत की गई कार्रवाई?

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    aman sahu encounter aman sahu encounter news aman sahu gangster encounter gangster aman sahu encounter jharkhand police encounter
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग

    वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज

    चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 

    नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी

    बाल सक्षम नीति के बीच ईंट भट्ठे पर हादसा: ट्रैक्टर पलटने से तीन नाबालिग मजदूर घायल, बालश्रम पर फिर उठे सवाल

    जिला अस्पताल में डॉक्टर गायब, 8 में से सिर्फ 2 मिले ड्यूटी पर; इलाज के लिए भटकते रहे मरीज

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.