Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग

    June 2, 2026

    वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज

    June 2, 2026

    चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 

    June 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग
    • वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज
    • चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 
    • छत्तीसगढ़ को मिले नए प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अरुण कुमार पांडे बने PCCF एवं वन बल प्रमुख
    • नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी
    • बाल सक्षम नीति के बीच ईंट भट्ठे पर हादसा: ट्रैक्टर पलटने से तीन नाबालिग मजदूर घायल, बालश्रम पर फिर उठे सवाल
    • भाजपा विधायक से ठगी का आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार, नेताओं संग फोटो लगाकर रचा था जाल
    • जिला अस्पताल में डॉक्टर गायब, 8 में से सिर्फ 2 मिले ड्यूटी पर; इलाज के लिए भटकते रहे मरीज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Thursday, June 11
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » भूपेश बघेल का बड़ा बयान: पहलगाम हमला झीरम घाटी जैसा, सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह नाकाम

    भूपेश बघेल का बड़ा बयान: पहलगाम हमला झीरम घाटी जैसा, सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह नाकाम

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareApril 25, 2025Updated:April 25, 2025 trending No Comments3 Mins Read
    Chhattisgarh Politics

    Chhattisgarh Politics: छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की तुलना 2013 के झीरम घाटी हमले से करते हुए केंद्र सरकार और सुरक्षा एजेंसियों पर गंभीर सवाल उठाए हैं। भिलाई में मीडिया से बातचीत के दौरान बघेल ने कहा कि दोनों हमलों में नाम और धर्म पूछकर लोगों की हत्या की गई, सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह नाकाम रही और इंटेलिजेंस फेलियर स्पष्ट रूप से सामने आया।

    बघेल ने कहा, “पहलगाम हमले ने न केवल 27 परिवारों को उजाड़ा, बल्कि पूरे देश को शोक में डुबो दिया है। कांग्रेस पार्टी ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए विरोध प्रस्ताव पारित किया है।” उन्होंने आरोप लगाया कि घोड़े चला रहे स्थानीय लोगों ने अपनी जान जोखिम में डालकर पर्यटकों को बचाया, जबकि पुलिस और अर्धसैनिक बल कहीं नजर नहीं आए।

    Read Also-  पहलगाम आतंकी हमला : पूर्व मंत्री  अमरजीत भगत ने घटना को बताया दुखद…कही ये बड़ी बात

    Chhattisgarh Politics:  पूर्व मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि जिस तरह झीरम घाटी में कांग्रेस के दिग्गज नेताओं की जान गई थी, उसी तरह पहलगाम में भी निर्दोष लोगों की हत्या की गई। उन्होंने कहा कि धर्म पूछ-पूछकर हत्याएं की गईं और कुछ यात्रियों को जबरन कलमा पढ़वाया गया। उन्होंने सवाल उठाया कि “जब हमला हुआ तो सुरक्षा बल क्यों नहीं पहुंचे? इंटेलिजेंस फेलियर के लिए कौन जिम्मेदार है?”

    झीरम घाटी नरसंहार की यादें ताजा
    Chhattisgarh Politics:  गौरतलब है कि 25 मई 2013 को बस्तर की दरभा-झीरम घाटी में नक्सलियों ने कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा पर हमला कर 30 लोगों की हत्या कर दी थी। इस हमले में कांग्रेस के कई बड़े नेता और कार्यकर्ता मारे गए थे। इसकी जांच एनआईए को सौंपी गई थी, लेकिन बाद में जांच लगभग ठंडे बस्ते में चली गई।

    Read Also-  भाजपा जिला अध्यक्ष ने निभाई नैतिक जिम्मेदारी: नल जल योजना में हुए कामों का मंडल स्तर पर कराएंगे जांच

    भाजपा नेताओं के बयानों पर कांग्रेस का हमला
    Chhattisgarh Politics:  कांग्रेस ने भाजपा नेताओं पर भी निशाना साधा है। पार्टी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए भाजपा पर दोहरा चरित्र अपनाने का आरोप लगाया। चिरमिरी से भाजपा नेता अरविंद अग्रवाल के दो विरोधाभासी बयानों को साझा करते हुए कांग्रेस ने सवाल उठाया कि “आखिर भाजपा नेता तय क्यों नहीं कर पा रहे कि मदद मिली या नहीं?”

    अग्रवाल ने एक ओर कश्मीरी युवक नजाकत का आभार जताया, जिन्होंने उनकी और उनके परिवार की जान बचाई, वहीं दूसरी ओर उन्होंने सरकार पर मदद नहीं मिलने की शिकायत भी की।

    Read Also-  रायपुर में बढ़ते अपराध और अव्यवस्थित ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने जताई चिंता, सीएम को लिखा पत्र

    संविधान बचाओ रैली स्थगित
    Chhattisgarh Politics:  देश में मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए 25 अप्रैल को भिलाई के कोसानाला बौद्ध भूमि में प्रस्तावित ‘संविधान बचाओ रैली’ को स्थगित कर दिया गया है। भूपेश बघेल और कांग्रेस पार्टी ने साफ कहा है कि इस समय देश को एकजुट होकर आतंकवाद से लड़ने की जरूरत है, लेकिन भाजपा इस त्रासदी को भी सांप्रदायिक रंग देने में लगी है। कांग्रेस ने केंद्र से सवाल किया है कि आखिर सुरक्षा चूक और खुफिया विफलता के लिए जिम्मेदार कौन है?

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    cg political news chhattisgarh news chhattisgarh political news chhattisgarh politics news political news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    पेसा पर अब आंसू बहा रहे टीएस बाबा… वही कानून, जिसकी ड्राफ्टिंग पर कभी आदिवासी संगठनों ने उठाए थे सवाल

    बीजेपी MLA अजय चंद्राकर की टीएस बाबा को एडवाइस; इशारे-इशारे में कांग्रेस छोड़ भाजपा आने दिया न्योता

    युवा कांग्रेस में संगठनात्मक सरगर्मी तेज, सदस्यता अभियान के साथ चुनावी तैयारियां शुरू

    माटी की बेटियाँ, समाज की आवाज: जल, जंगल और जमीन की लड़ाई से नेतृत्व तक का सफर

    छत्तीसगढ़ की दो राज्यसभा सीटों पर 16 मार्च को मतदान, एक-एक सीट भाजपा और कांग्रेस के खाते में जाना तय

    अमृत धारा महोत्सव बना “अंदरूनी महाभारत”: मंच पर कम, गेट पर ज्यादा भीड़

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.