MP Brijmohan agrwal on CM Sai: रायपुर में बढ़ते अपराध, अव्यवस्थित ट्रैफिक व्यवस्था और पुलिस बल की कमी को लेकर रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने गंभीर चिंता जताई है। उन्होंने इस संबंध में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखकर राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने की मांग की है।
Read Also- शराब दुकान में नौकरी के नाम पर 4 युवकों से 4.20 लाख की ठगी, पांच के खिलाफ मामला दर्ज
MP Brijmohan agrwal on CM Sai: सांसद अग्रवाल ने पत्र में उल्लेख किया है कि रायपुर की जनसंख्या वर्तमान में 16 लाख से अधिक हो चुकी है। वहीं, यदि बिरगांव, माना, मंदिरहसौद जैसे आस-पास के नगरीय क्षेत्रों को जोड़ दिया जाए तो यह संख्या 30 लाख से ऊपर पहुंच जाती है। उन्होंने लिखा कि वीवीआईपी मूवमेंट, बढ़ते साइबर अपराध और ट्रैफिक के दबाव के चलते रायपुर पुलिस पर अत्यधिक कार्यभार बढ़ गया है। पत्र में बताया गया है कि रायपुर जिले में कुल 3805 पुलिस पद स्वीकृत हैं, जिनमें से 796 पद वर्तमान में रिक्त हैं। आरक्षकों के 2738 स्वीकृत पदों में से केवल 2007 पद ही भरे हुए हैं, जिससे पुलिस बल के संचालन में भारी दिक्कतें आ रही हैं और आम नागरिकों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
Read Also- इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय में कुलपति नियुक्ति को लेकर ABVP का विरोध प्रदर्शन, प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
MP Brijmohan agrwal on CM Sai: ट्रैफिक व्यवस्था की बदहाली पर ध्यान आकर्षित करते हुए सांसद ने बताया कि रायपुर में पंजीकृत वाहनों की संख्या 17 लाख से अधिक हो चुकी है। बीपीआर एंड डी के मानकों के अनुसार रायपुर में 2388 ट्रैफिक कर्मियों की जरूरत है, जबकि फिलहाल केवल 416 ट्रैफिक कर्मचारी ही कार्यरत हैं। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि रायपुर जिले में रिक्त पदों की शीघ्र भर्ती कराई जाए और राजधानी के बढ़ते स्वरूप को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल की स्वीकृति दी जाए, ताकि अपराध पर नियंत्रण, ट्रैफिक प्रबंधन और आम नागरिकों की सुरक्षा को सुनिश्चित किया जा सके।
Read Also- मंत्रालय में पदस्थ दो युवक तांदुला नहर में डूबे: एक का पैर फिसला, दूसरा बचाने कूदा, दोनों लापता
वहीं, इस मुद्दे पर कांग्रेस नेता अमरजीत भगत ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि साय सरकार में आपसी तालमेल की कमी है, जिसके चलते बीजेपी के ही सांसद को मुख्यमंत्री को पत्र लिखना पड़ रहा है। उन्होंने इसे सरकार की विफलता करार देते हुए तंज कसा कि एक ही दल की सरकार में इस तरह की असहमति चौंकाने वाली है।




