Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    Zudio स्टोर चोरीकांड का खुलासा: दो आरोपी गिरफ्तार, नगदी-सामान समेत बाइक और मोबाइल जब्त

    September 10, 2026

    साइबर ठगी हुई तो घबराएं नहीं, MRM पोर्टल पर तुरंत करें शिकायत, 50 हजार तक की होल्ड राशि मिल सकती है वापस, जाने पूरी प्रक्रिया

    September 9, 2026

    मोदी के सेवा भाव को जन-जन तक पहुंचाएगा ‘सेवा संकल्प अभियान’: सांसद वीडी शर्मा

    September 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Zudio स्टोर चोरीकांड का खुलासा: दो आरोपी गिरफ्तार, नगदी-सामान समेत बाइक और मोबाइल जब्त
    • साइबर ठगी हुई तो घबराएं नहीं, MRM पोर्टल पर तुरंत करें शिकायत, 50 हजार तक की होल्ड राशि मिल सकती है वापस, जाने पूरी प्रक्रिया
    • मोदी के सेवा भाव को जन-जन तक पहुंचाएगा ‘सेवा संकल्प अभियान’: सांसद वीडी शर्मा
    • नगरीय निकायों की समीक्षा बैठक में डिप्टी CM अरुण साव के सख्त निर्देश, बोले- जवाबदेही से करें काम
    • राजस्व विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, कई तहसीलदार हुए इधर से उधर, देखें लिस्ट…
    • छत्तीसगढ़ में उद्योगों का महाकुंभ: 18 से 20 सितंबर तक रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर…
    • छत्तीसगढ़ को रेल परियोजनाओं की बड़ी सौगात, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का जताया आभार
    • राजनांदगांव में UCC पर जनपरामर्श शुरू, विवाह-तलाक से उत्तराधिकार तक सामाजिक संगठनों ने दिए सुझाव
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Thursday, September 10
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » छत्तीसगढ़ में स्कूलों और शिक्षकों का युक्तियुक्तकरण शुरू, विभाग ने जारी की टाइमलाइन

    छत्तीसगढ़ में स्कूलों और शिक्षकों का युक्तियुक्तकरण शुरू, विभाग ने जारी की टाइमलाइन

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareApril 29, 2025 trending No Comments3 Mins Read
    छत्तीसगढ़ में स्कूलों और शिक्षकों का युक्तियुक्तकरण शुरू

    रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूल शिक्षा विभाग ने प्रदेशभर में स्कूलों और शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया शुरू करने का फैसला किया है। इस निर्णय के पीछे मुख्य वजह यह है कि ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूलों में शिक्षकों की भारी कमी है, जबकि शहरी इलाकों में जरूरत से ज्यादा शिक्षक पदस्थ हैं। विभाग अब इस असंतुलन को दूर करने के लिए बड़े पैमाने पर स्थानांतरण और स्कूल मर्जिंग की योजना पर काम कर रहा है।

    विभाग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, राज्य के 5484 स्कूल एकल शिक्षक विद्यालय हैं, वहीं 297 स्कूल ऐसे हैं जहां एक भी शिक्षक नहीं है। दूसरी ओर, 7305 शिक्षक अतिशेष की श्रेणी में हैं। इस स्थिति से निपटने के लिए 4000 से ज्यादा स्कूलों का आपस में विलय किया जाएगा और शिक्षकों की नई पदस्थापना की जाएगी।

    Read Also-  हिंदू लड़कियों से रेप पर उबाल… कोर्ट में वकीलों ने आरोपियों को पीटा, पुलिस ने सड़क पर लगवाई उठक-बैठक

    टाइमलाइन जारी
    स्कूल शिक्षा विभाग ने युक्तियुक्तकरण को लेकर विस्तृत टाइमलाइन जारी कर दी है। स्कूलों और शिक्षकों की पहचान से लेकर फाइनल पोस्टिंग आदेश तक की प्रक्रिया की समय-सीमा तय कर दी गई है।

    स्कूलों का युक्तियुक्तकरण:

    • 7 मई तक: ब्लॉक स्तर पर टीम स्कूलों की पहचान करेगी
    • 12 मई तक: चिन्हित स्कूलों की सूची जिला समिति को भेजी जाएगी
    • 15 मई तक: जिला समिति द्वारा सूची डायरेक्टरेट को भेजी जाएगी
    • 18 मई तक: डायरेक्टरेट यह सूची सरकार को सौंपेगा
    • 25 मई तक: सरकार द्वारा फाइनल युक्तियुक्तकरण आदेश जारी किया जाएगा


    Read Also-  रायपुर में युवक की हत्या : खून से लथपथ हालत में मिली लाश, शरीर पर चोट के निशान, पुलिस मौके पर पहुंची

    शिक्षकों का युक्तियुक्तकरण:

    • 15 मई तक: अतिरिक्त शिक्षकों की पहचान की जाएगी
    • 20 मई तक: रिक्त पदों और अतिरिक्त शिक्षकों की सूची जिला समिति को भेजी जाएगी
    • 28 मई तक: जिला समिति सूची की जांच करेगी
    • 4 जून तक: जिला समिति पोस्टिंग आदेश जारी करेगी
    • 7 जून तक: संभागीय डायरेक्टर शेष बचे शिक्षकों का आदेश निकालेंगे
    • 10 जून तक: DPI द्वारा अंतिम पोस्टिंग आदेश जारी किया जाएगा

    शहरों के शिक्षकों में तनाव
    शहरी स्कूलों में कार्यरत अतिरिक्त शिक्षक इस प्रक्रिया से चिंतित हैं। उन्हें आशंका है कि उनकी पोस्टिंग दूरदराज के क्षेत्रों में की जा सकती है। इस कारण शहरों में तनाव का माहौल देखा जा रहा है।
    पूर्व में भी शुरू हुई थी प्रक्रिया
    गौरतलब है कि यह प्रक्रिया पहले भी शुरू की गई थी, लेकिन किसी कारणवश इसे रोक दिया गया था। अब मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश के बाद यह प्रक्रिया दोबारा शुरू की जा रही है। स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव ने सभी कलेक्टर्स और जिला शिक्षा अधिकारियों (DEO) को इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    chhattisgarh hindi news chhattisgarh news chhattisgarh news in hindi chhattisgarh news today chhattisgarh today news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    रायपुर कमिश्नरेट में थाना प्रभारियों का तबादला, देखें लिस्ट

    राहुल गांधी की याचिका खारिज होने पर बोले सांसद वीडी शर्मा, ‘राजनीति में अपना व्यक्तित्व होना चाहिए’

    CM साय ने डॉ. रमन सिंह से की मुलाकात, राजनांदगांव के फर्टिलाइजर प्लांट और EMC 2.0 पर हुई चर्चा

    लूट की नीयत से रोका, विरोध किया तो चाकू से कर दिए कई वार; नाबालिग समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

    मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में साय कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक 9 सितंबर को

    छत्तीसगढ़ में बारिश पर लगा ब्रेक, अब 3 दिन बरसेंगे बादल; कई जिलों में यलो अलर्ट

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.