Woman Committed Suicide: सरगुजा जिले के बतौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम टिरंग में दहेज प्रताड़ना से तंग आकर विवाहिता ने आत्महत्या कर ली। परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज की मांग को लेकर लगातार प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।
Read Also- ATM से लेकर रेलवे टिकट तक… आज से देश में लागू हुए ये 5 बड़े बदलाव
Woman Committed Suicide: मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता की शादी कुछ वर्ष पहले ग्राम टिरंग निवासी युवक से हुई थी। विवाह के बाद से ही उसे दहेज की मांग को लेकर मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। बीते दिनों प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने आत्महत्या कर ली।
Read Also- सुशासन तिहार की एक फरियाद फिर बटोर रही सुर्खियां, सरकार को मिली इस दिग्गज क्रिकेटर से मिलवाने की अर्जी
Woman Committed Suicide: पुलिस ने मामले की जांच करते हुए पति को दोषी पाया। जांच रिपोर्ट के आधार पर पति के खिलाफ दहेज प्रताड़ना और आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। बतौली पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जल्द ही चार्जशीट कोर्ट में प्रस्तुत की जाएगी।




