छत्तीसगढ़ सरकार को सुशासन तिहार के दौरान एक ऐसी अर्जी मिली है, जिसमें एक युवक ने आईपीएल की खुमारी आरसीबी के एक दिग्गज खिलाड़ी से मिलवाने की गुहार लगाई है। इसके बाद इस अजीबोगरीब फरियाद की चर्चा पूरे प्रदेश में हो रही है। दरअसल, सरगुजा जिले के उदयपुर ब्लॉक स्थित छोटे से गांव परसा के युवक मनोहर लाल उइके ने एक ऐसा आवेदन दिया है, जो अब सबके आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
Read Also- सुशासन तिहार में युवकों ने की अनोखी डिमांड, एक ने आवेदन में लिखा- “मेरी शादी करवा दो”, तो दूसरे ने की ये अजीब मांग
मिली जानकारी के अनुसार; मनोहर लाल ने सुशासन तिहार के तहत अपनी अर्जी में देश के मशहूर क्रिकेटर विराट कोहली से मिलने की इच्छा जताई है। आवेदन में उसने लिखा है कि वह विराट कोहली का जबरदस्त फैन है और लंबे समय से उनसे मिलने की ख्वाहिश रखता है।
Read Also- सुशासन तिहार के दौरान युवक ने की मुख्यमंत्री को हटाने की मांग
लेकिन उसके पास न तो कोई पहचान है, न ही इतने संसाधन कि वह खुद जाकर कोहली से मिल सके। ऐसे में उसने सरकार से गुहार लगाई है कि उसकी यह “जिंदगी की सबसे बड़ी इच्छा” पूरी की जाए। अधिकारियों का कहना है कि यह आवेदन अन्य सभी आवेदनों से एकदम अलग और अनोखा है। हालांकि वे अचंभा में हैं कि इस फरियाद का क्या जवाब दिया जाए और इसे कैसे सुलझाया जाए। यह मामला उस समय सामने आया जब पहले चरण के तहत प्राप्त आवेदनों की छंटनी का कार्य किया जा रहा था।
Read Also- सुशासन तिहार की आड़ लेकर ओपी चौधरी से फाइनेंस मिनिस्ट्री छिनना चाहता है युवक
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में इन दिनों सुशासन तिहार का आयोजन हो रहा है, जिसके तहत शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों से आमजन की समस्याओं और मांगों को दर्ज किया जा रहा है और संबंधित विभागों को निराकरण हेतु भेजा जा रहा है।
मनोहर की यह अनोखी फरियाद अब पूरे छत्तीसगढ़ में चर्चा का विषय बन चुकी है। भले ही इस अर्जी का निराकरण आसान न हो, लेकिन यह जरूर दिखाता है कि विराट कोहली के फैन बेस किस हद तक मजबूत है




