नई दिल्ली। भारतीय रेलवे देशभर के सभी रेलवे स्टेशनों पर नई डिजाइन की डिजिटल घड़ियाँ लगाने की तैयारी में है। इसी उद्देश्य को लेकर रेलवे बोर्ड ने एक राष्ट्रीय डिजाइन प्रतियोगिता का आयोजन किया है। इस प्रतियोगिता में भाग लेकर प्रतिभागी 5 लाख रुपए तक का इनाम जीत सकते हैं।
Read Also- आतंकी तहव्वुर राणा को लेकर बड़ी खबर, वॉइस सैंपल का लिया जाएगा नमूना, कोर्ट ने दी इजाजत
रेलवे बोर्ड से मिली जानकारी के अनुसार, यह प्रतियोगिता डिजिटल क्लॉकों के लिए एक मानकीकृत और नवाचारी डिजाइन के चयन हेतु आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता तीन श्रेणियों में आयोजित की गई है कक्षा 12वीं तक के स्कूली छात्र, कॉलेज व यूनिवर्सिटी के छात्र, और पेशेवर डिज़ाइनर। तीनों श्रेणियों को मिलाकर एक मुख्य विजेता को 5 लाख रुपए का पुरस्कार मिलेगा। इसके अलावा प्रत्येक श्रेणी में पाँच प्रतिभागियों को 50-50 हजार रुपए के सांत्वना पुरस्कार भी दिए जाएंगे।
Read Also- अप्रैल में अब तक का सबसे ज्यादा GST कलेक्शन
प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए डिजाइन भेजने की अंतिम तिथि 31 मई 2025 निर्धारित की गई है। इच्छुक प्रतिभागी 1 मई से 31 मई के बीच अपनी प्रविष्टियाँ ईमेल के माध्यम से भेज सकते हैं। डिजाइन उच्च गुणवत्ता (हाई रेजोल्यूशन) में होनी चाहिए और उस पर कोई वॉटरमार्क या लोगो नहीं होना चाहिए। साथ ही डिज़ाइन के साथ एक संक्षिप्त अवधारणा नोट और मौलिकता प्रमाण पत्र भी जमा करना अनिवार्य है।
Read Also- दूध की कीमतों में उफान, मदर डेयरी ने बढ़ाई 2 रुपए प्रति लीटर कीमत
प्रतिभागियों को अपनी श्रेणी के अनुसार वैध पहचान पत्र भी संलग्न करना होगा। स्कूली छात्रों को स्कूल का आईडी कार्ड, कॉलेज छात्रों को कॉलेज या यूनिवर्सिटी का पहचान पत्र तथा अन्य सभी प्रतिभागियों को पेशेवर श्रेणी में गिना जाएगा। रेलवे बोर्ड का कहना है कि यह प्रतियोगिता डिजाइन के क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देने का एक अनूठा प्रयास है। इच्छुक प्रतिभागी अधिक जानकारी के लिए रेलवे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट या संबंधित ईमेल आईडी पर संपर्क कर सकते हैं।




