CG Weather Alert: रायपुर सहित पूरे छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। शनिवार शाम होते ही गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने लगीं, जिससे लोगों को गर्मी से राहत तो मिली, लेकिन अचानक बदले मौसम ने जनजीवन को प्रभावित भी किया। राजधानी में तेज बारिश भी देखने को मिली। साथ ही राजधानी के कुछ हिस्सों में तेज अंधड़ के साथ ओलावृष्टि भी हुई है।
Read Also- रील का जुनून या जान से खिलवाड़? युवक ने 50 फीट ऊंचे जलाशय पर चढ़ाई बाइक, वीडियो वायरल
CG Weather Alert: मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, आने वाले समय में 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी, गरज-चमक, बारिश और कुछ क्षेत्रों में ओले गिरने की संभावना है। जिन जिलों के लिए चेतावनी जारी की गई है, उनमें सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, कोंडागांव, बालोद, राजनांदगांव, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सुरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर शामिल हैं।
Read Also- शादी के जश्न में हैवानियत! किशोरी से दरिंदगी करने वाले दो दोषियों को उम्रकैद की सजा
CG Weather Alert: मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे बेवजह घर से बाहर न निकलें, बिजली उपकरणों से दूर रहें और सुरक्षित स्थानों पर शरण लें। साथ ही प्रशासन को भी सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।




