नई दिल्ली। भारत निर्वाचन आयोग (ECI) चुनाव प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी, सरल और तकनीकी रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से जल्द ही एक नया सिंगल स्टॉप डिजिटल प्लेटफॉर्म ECINET लॉन्च करने जा रहा है। इस प्लेटफॉर्म के माध्यम से निर्वाचन संबंधी सभी प्रमुख गतिविधियों को एक ही मंच पर लाया जाएगा, जिससे मतदाताओं, राजनीतिक दलों और निर्वाचन अधिकारियों को काफी सुविधा होगी।
40 से अधिक एप होंगे शामिल
ECINET में वर्तमान में प्रचलित 40 से अधिक मोबाइल और वेब एप्लिकेशन जैसे Voter Helpline App, Voter Turnout App, cVIGIL, Suvidha 2.0, ESMS, Saksham और KYC App को एकीकृत किया जाएगा। इन ऐप्स को अब तक कुल मिलाकर 5.5 करोड़ बार डाउनलोड किया जा चुका है।
Read Also- रामबन में भीषण सड़क हादसा, 700 फीट गहरी खाई में गिरा सेना का वाहन; 3 जवानों की मौत
मुख्य निर्वाचन आयुक्त की पहल
इस मंच की परिकल्पना मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार ने मार्च 2025 में आयोजित मुख्य निर्वाचन अधिकारियों (CEOs) के सम्मेलन के दौरान की थी। इस अवसर पर निर्वाचन आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू और डॉ. विवेक जोशी भी उपस्थित थे।
आसान UX और मजबूत UI के साथ होगा तैयार
ECINET को यूजर फ्रेंडली डिजाइन और आकर्षक इंटरफेस के साथ विकसित किया जा रहा है ताकि उपयोगकर्ताओं को कई एप्स डाउनलोड करने और विभिन्न लॉगिन आईडी याद रखने की जरूरत न पड़े। यह प्लेटफॉर्म डेस्कटॉप और स्मार्टफोन दोनों के माध्यम से सुलभ होगा।
Read Also- 128 वर्षीय योग गुरु बाबा शिवानंद का निधन… वाराणसी में ली आखिरी सांस, 2022 में पद्मश्री से हुए थे सम्मानित
100 करोड़ से अधिक मतदाताओं को लाभ
ECINET से लगभग 100 करोड़ मतदाता, 10.5 लाख BLOs, 15 लाख BLAs, 45 लाख मतदान अधिकारी, 15,597 AEROs, 4,123 EROs और 767 DEOs लाभान्वित होंगे।
साइबर सुरक्षा और डेटा की शुद्धता सर्वोपरि
ECINET के विकास में डेटा की शुद्धता, साइबर सुरक्षा और उपयोग में सरलता को प्राथमिकता दी गई है। केवल अधिकृत निर्वाचन अधिकारी ही डेटा एंट्री कर सकेंगे। किसी विवाद की स्थिति में स्टैच्युटरी फॉर्म्स में दर्ज मूल डेटा को प्राथमिकता दी जाएगी।
Read Also- India vs Pakistan Import Ban : भारत का एक्शन…पाक से कारोबार बंद
कानूनी प्रावधानों के अनुरूप होगा संचालन
ECINET द्वारा प्रस्तुत किया जाने वाला डेटा पूरी तरह से जन प्रतिनिधित्व अधिनियम 1950 और 1951, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण नियम 1960, निर्वाचन संचालन नियम 1961, तथा आयोग द्वारा समय-समय पर जारी निर्देशों के अनुसार होगा।
राष्ट्रीय परामर्श और परीक्षण प्रक्रिया पूर्ण
इस प्लेटफॉर्म का विकास उन्नत चरण में है और इसे देशभर के 36 राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों के CEOs, 767 DEOs और 4,123 EROs से परामर्श लेने के बाद तैयार किया गया है। इसके विकास में ECI द्वारा जारी 9,000 पृष्ठों वाले 76 दस्तावेजों की समीक्षा की गई है।




