Operation Sindoor: कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के 15 दिन बाद भारत ने पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर (PoK) के आतंकी ठिकानों पर करारा जवाब देते हुए मंगलवार आधी रात के बाद एयर स्ट्राइक की। इस जवाबी कार्रवाई को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ नाम दिया गया है, जो उन महिलाओं को समर्पित है जिनके पति 22 अप्रैल को हुए हमले में मारे गए थे।
Operation Sindoor: भारतीय वायुसेना की इस कार्रवाई में 7 शहरों के 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया। अब तक मिली जानकारी के अनुसार, इन हमलों में जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा के 100 से अधिक आतंकी मारे गए हैं। भारत सरकार ने स्पष्ट किया है कि यह हमला केवल आतंकी ठिकानों पर किया गया था और किसी भी पाकिस्तानी सैन्य अड्डे को टारगेट नहीं किया गया।”
Read Also- भारत का ऑपरेशन सिंदूर, PAK आर्मी बोली- 6 जगहों पर 24 हमलों में 8 की मौत, 33 घायल
इस बीच पाकिस्तान से विरोधाभासी बयान सामने आए हैं।
-
पाक रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा कि भारत ने अपनी हवाई सीमा से मिसाइलें दागीं जो नागरिक इलाकों पर गिरीं।
-
पाक मीडिया का दावा है कि पाकिस्तान ने भारत के 6 फाइटर जेट (3 राफेल, 2 मिग-29, 1 सुखोई) मार गिराए और LoC के पास भारतीय चेकपोस्ट तबाह कर दिए।
-
ISPR प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने बताया कि भारत ने 24 मिसाइलें दागीं जिनमें 8 नागरिक मारे गए, 35 घायल हुए और 2 लोग लापता हैं।
Read Also- PM मोदी लगातार कर रहे ऑपरेशन सिंदूर की मॉनिटरिंग, पाकिस्तान में आतंक के 9 ठिकानों को किया ढेर
Operation Sindoor: 22 अप्रैल को हुए पहलगाम हमले में 26 पर्यटक मारे गए थे, जिनमें एक नेपाली नागरिक भी शामिल था। आतंकियों ने धर्म पूछकर गोलियां चलाई थीं। हमले की जिम्मेदारी पहले TRF (द रेजिस्टेंस फ्रंट) ने ली थी, पर बाद में इससे इनकार कर दिया। इस घटना पर अमेरिका ने भी प्रतिक्रिया दी है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसे “शर्मनाक” बताया और कहा कि इस क्षेत्र में दशकों से संघर्ष चला आ रहा है, जिसे अब खत्म होना चाहिए।




