नई दिल्ली। पाकिस्तान के साथ तनाव के बीच केंद्र सरकार ने देश के 24 एयरपोर्ट को 15 मई तक बंद रखने का फैसला किया है। पहले इसके लिए 10 मई तक की तारीख तय की गई थी। गुरुवार को नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने घोषणा की थी कि 24 एयरपोर्ट 10 मई तक आम नागरिकों के लिए बंद रहेंगे। अब इसकी तारीख 15 मई तक बढ़ा दी गई है।
45 साल बाद पूरी होगी पीपरछेड़ी सिंचाई परियोजना : मुख्यमंत्री ने दी ऐतिहासिक स्वीकृति, 10 से अधिक गांवों के 5,000 किसान होंगे लाभान्वित, क्षेत्र की बदलेगी तस्वीर
कई एयरलाइनों ने यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी कर एयरपोर्ट बंद होने और सुरक्षा प्रोटोकॉल की जानकारी लेने के लिए कहा है। इससे पहले सभी एयरलाइन ने बताया था कि केंद्र के निर्देश के अनुसार यात्रियों को फ्लाइट के रवाना होने से तीन घंटे पहले एयरपोर्ट पहुंचना होगा। फ्लाइट के उड़ान भरने से 75 मिनट पहले चेक इन बंद कर दी जाएगी।
लाल आतंक का रास्ता छोड़ मुख्यधारा से जुड़े नक्सली, 38 सक्रिय माओवादियों का तेलांगना में सरेंडर, सभी बीजापुर के है निवासी
15 मई तक बंद रहेंगे एयरपोर्ट
एयर इंडिया ने एक्स पोस्ट में लिखा “भारत में कई एयरपोर्ट के लगातार बंद रहने के बारे में विमानन अधिकारियों की अधिसूचना के बाद, अगली जानकारी मिलने तक जम्मू, श्रीनगर, लेह, जोधपुर, अमृतसर, चंडीगढ़, भुज, जामनगर और राजकोट जैसे स्टेशनों से आने-जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट 15 मई को सुबह 5:29 बजे तक रद्द की जा रही हैं। इस अवधि के दौरान यात्रा के लिए वैध टिकट रखने वाले ग्राहक बिना अतिरिक्त शुल्क दिए दोबारा टिकट बुक करा सकते हैं या टिकट कैंसिल कर पूरा पैसा वापस ले सकते हैं।” इंडिगो ने श्रीनगर, जम्मू, अमृतसर, लेह, चंडीगढ़, धर्मशाला, बीकानेर, जोधपुर, किशनगढ़ और राजकोट आने-जाने वाली सभी फ्लाइटे 10 मई तक रद्द कर दी हैं। चंडीगढ़, श्रीनगर, अमृतसर, लुधियाना, भुंतर, किशनगढ़, पटियाला, शिमला, जैसलमेर, पठानकोट, जम्मू, बीकानेर, लेह, पोरबंदर और अन्य शहरों में हवाई अड्डे 14 मई तक बंद रहेंगे।




