आशीष पदमवार@बीजापुर। तेलंगाना के भद्राद्री कोठागुडेम जिले में 38 सक्रिय माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया। इनमें 2 पार्टी सदस्य, 16 मिलिशिया सदस्य, 7 वीसीएम, 6 केएएमएस,3 सीएनएम, 4 जीआरडीएस शामिल हैं। सरेंडर करने वाले सभी माओवादी बीजापुर जिले के पामेड़ थाना क्षेत्र के निवासी हैं ।
बाज नहीं आ रहा पाकिस्तान, उरी में सिविलियन एरिया को बना रहा है निशाना
जिला पुलिस अधीक्षक रोहित राजू ने बताया कि छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के 9 महिला नक्सलियों सहित 38 सक्रिय माओवादी सदस्यों ने आज सरेंडर किया है,उन्होंने इसे एक बड़ी जीत बताया।पुलिस के मुताबिक, आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों ने बताया कि ‘ऑपरेशन चेयुथा’ और आदिवासी समुदायों के लिए चल रही विकास योजनाओं से प्रभावित होकर उन्होंने सरेंडर किया है।नक्सली अब हिंसा छोड़कर शांति और विकास की राह पर चलने का फैसला कर चुके हैं।
पुंछ, उरी समेत जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में पाकिस्तानी सेना कर रही गोलीबारी, सायरन से गूंजी घाटी
265 नक्सलियों ने छोड़ा हथियार
साल 2025 में अब तक तेलंगाना में कुल 265 नक्सली आत्मसमर्पण कर चुके हैं। ये आंकड़ा दर्शाता है कि सरकार और पुलिस की योजनाएं कारगर साबित हो रही हैं। आत्मसमर्पण करने वालों को सरकार की ओर से कई सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। पुनर्वास पैकेज के तहत ये सभी अब समाज की मुख्यधारा में लौटकर भयमुक्त जीवन बिता सकेंगे।




