Chhattisgarh Weather News: छत्तीसगढ़ में तेज गर्मी के बीच मौसम विभाग ने राज्य के 9 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। बस्तर संभाग में अगले पांच दिनों तक गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही तेज अंधड़ और बिजली गिरने की चेतावनी भी दी गई है। हालांकि, अगले चार दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई खास गिरावट के आसार नहीं हैं।
मौसम विभाग के अनुसार धमतरी, गरियाबंद, कांकेर, कोंडागांव, नारायणपुर, बस्तर, बीजापुर, दंतेवाड़ा और सुकमा जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। इससे लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।
Read Also- भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच छत्तीसगढ़ में हाई अलर्ट, रेलवे स्टेशन पर बढ़ाई गई सुरक्षा
दुर्ग सबसे गर्म, तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस
Chhattisgarh Weather News: शुक्रवार को प्रदेश का सबसे गर्म जिला दुर्ग रहा, जहां अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि यह सामान्य से 1.6 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री रहा, जो औसत से 3.4 डिग्री कम था।
रायपुर में मौसम बदला-बदला
रायपुर में भी मौसम में बदलाव देखने को मिला। सुबह का मौसम साफ रहा, लेकिन दोपहर बाद हल्की बदली छाई और बौछारों की संभावना बनी रही। शुक्रवार को रायपुर में अधिकतम तापमान 38.9 डिग्री और न्यूनतम 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से थोड़ा नीचे रहा।
Read Also- भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की गर्मी छुट्टियां स्थगित, पुलिस विभाग अलर्ट मोड में
बिलासपुर और जीपीएम में राहत भरी गर्मी
Chhattisgarh Weather News: बिलासपुर में अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री और न्यूनतम 26.1 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (जीपीएम) में दिन का तापमान 36.6 डिग्री और रात का तापमान 23.4 डिग्री रहा। इन इलाकों में तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली।
सरगुजा संभाग में गिरा तापमान
प्रदेश के उत्तरी हिस्से सरगुजा संभाग में भी मौसम ने नरमी दिखाई है। अंबिकापुर में अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 21.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से काफी कम रहा। यह संकेत है कि प्रदेश में गर्मी का असर धीरे-धीरे कमजोर पड़ रहा है।




