रायगढ़। ओडिशा के नवरंगपुर जिले के उमरकोट गांव में थाना कोतवाली, चक्रधरनगर और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ठगी के आरोपी रंजीत चौहान (29) को गिरफ्तार किया है। आरोपी रायगढ़ जिले के डुमरपाली गांव का निवासी है और उस पर थाना कोतवाली में एक तथा चक्रधरनगर में तीन गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।
रायपुर के NHMMI हॉस्पिटल का लाइसेंस कलेक्टर ने किया निलंबित, निरस्तीकरण के लिए नोटिस और जुर्माना भी
20 मार्च से फरार चल रहे रंजीत ने मोबाइल बंद कर रखा था और किसी भी डिजिटल माध्यम पर सक्रिय नहीं था। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देश पर सीएसपी आकाश शुक्ला और डीएसपी अनिल विश्वकर्मा के नेतृत्व में गठित टीम ने कॉल डिटेल्स खंगाल कर आरोपी का लोकेशन उमरकोट गांव में ट्रेस किया और दबिश देकर गिरफ्तार किया।
सलमान खान के घर में घुसने की कोशिश, हिरासत में संदिग्ध
आरोपी पर कुल चार ठगी के मामले दर्ज हैं, जिनमें छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक में नौकरी दिलाने के नाम पर 44.20 लाख, निर्माण कार्य में 6 लाख, अनुदान दिलाने के नाम पर 12 लाख और नाबार्ड टेंडर के नाम पर 50 लाख की ठगी का आरोप है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।




