खैरागढ़। जिला मुख्यालय में आज एक अनोखा दृश्य देखने को मिला जब पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने और उपद्रव फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें सरेआम शहर में पैदल घुमाया। इस कार्रवाई को देख जहां आम नागरिकों के चेहरे पर संतोष नजर आया, वहीं दोषियों के चेहरों पर शर्म की लाली दिखाई दी।
भारत ने Pakistan को फिर से दिया जोर का झटका! अब 23 जून तक हमारे एयरस्पेस का इस्तेमाल नहीं कर पाएगा
पुलिस ने धरमपुरा, तूरकारीपारा और दाऊउचौरा क्षेत्रों में दबिश देकर पांच आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा। ये लोग सड़क किनारे शराब पिलाने की व्यवस्था कर रहे थे। पकड़े गए आरोपियों में अमित कंडारा, चेतन सारथी, गणेश निषाद, संजय ढीमर और मनीष यादव शामिल हैं। सभी के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 36(C) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
इन दो आईपीएस अधिकारी में से कोई एक होगा छत्तीसगढ़ का नया DGP, केंद्र सरकार ने पैनल को दी सहमति
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इन गतिविधियों से न केवल सामाजिक शांति भंग हो रही थी, बल्कि क्षेत्र के युवा भी नशे की गिरफ्त में आ रहे थे। इसके साथ ही पुलिस ने उपद्रव फैलाने वाले फनीश उर्फ अमन रजक, भोजराज उर्फ बुटीक रजक और त्रिभुवन ध्रुव को भी गिरफ्तार किया। उनके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया गया।
पुलिस की इस पहल को आम लोगों से सराहना मिली है और उम्मीद जताई जा रही है कि आगे भी ऐसे कड़े कदम जारी रहेंगे।




