रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना संक्रमण ने दस्तक दी है। सोमवार को प्रदेश के दो प्रमुख जिलों – रायपुर और दुर्ग में दो नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है। इन नए मामलों के सामने आने के बाद राज्य में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है।
Read Also- छत्तीसगढ़ में भारतमाला परियोजना के मुआवजा घोटाले का बड़ा खुलासा, 150 संदिग्ध और 130 बैंक खातों की जांच जारी
रायपुर की महिला संक्रमित, संक्रमण का स्रोत अज्ञात
रायपुर जिले के अवंति विहार इलाके की रहने वाली लगभग 50 वर्षीय एक महिला में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। महिला की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं पाई गई है, जिससे संक्रमण का स्रोत स्पष्ट नहीं हो पाया है। फिलहाल संक्रमित महिला का इलाज रायपुर के MMI नारायणा अस्पताल में किया जा रहा है।
Read Also- रायपुर पुलिस का बड़ा अभियान, 80 से ज्यादा स्पा सेंटर्स का किया औचक निरीक्षण, जांच जारी
दुर्ग में भी मिला एक नया संक्रमित मरीज
इसके अलावा दुर्ग जिले में भी एक नया कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आया है। स्वास्थ्य विभाग ने दोनों जिलों में सतर्कता बढ़ा दी है और संबंधित क्षेत्रों में निगरानी रखी जा रही है।
Read Also- मेकाहारा में पत्रकारों से मारपीट मामला: ठेका कंपनी को कारण बताओ नोटिस
सावधानी ही बचाव: स्वास्थ्य विभाग की अपील
स्वास्थ्य विभाग ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि वे कोरोना संक्रमण को हल्के में न लें। भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचें, मास्क का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। यदि किसी व्यक्ति में बुखार, खांसी, गले में खराश या सांस लेने में तकलीफ जैसे लक्षण दिखें, तो तुरंत कोरोना की जांच कराएं और आवश्यक होने पर चिकित्सकीय सलाह लें।




