Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    एमपी कैबिनेट ने खोला विकास का खजाना: IT, हॉकी, सिंचाई और मिशन शक्ति समेत कई प्रस्ताव मंजूर

    July 29, 2026

    डोंगरगढ़ में मामूली विवाद बना खूनी संघर्ष, धारदार हथियार से युवक की हत्या

    July 29, 2026

    सेवानिवृत्ति के बाद अटकी ग्रेच्युटी, हाईकोर्ट ने शासन को 30 दिन में भुगतान का आदेश दिया

    July 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • एमपी कैबिनेट ने खोला विकास का खजाना: IT, हॉकी, सिंचाई और मिशन शक्ति समेत कई प्रस्ताव मंजूर
    • डोंगरगढ़ में मामूली विवाद बना खूनी संघर्ष, धारदार हथियार से युवक की हत्या
    • सेवानिवृत्ति के बाद अटकी ग्रेच्युटी, हाईकोर्ट ने शासन को 30 दिन में भुगतान का आदेश दिया
    • रायपुर के तेलीबांधा के हार्डवेयर दुकान में भीषण आग, ऑक्टोपस बार समेत तीन दुकानें जलकर राख
    • मुआवजा भुगतान के एवज में 50 हजार की रिश्वत, गारंटी के लिए साइन किया चेक मांगने वाला बाबू गिरफ्तार
    • CSMCL ओवरटाइम घोटाला: EOW की बड़ी कार्रवाई, अनवर ढेबर के सहयोगियों के तीन ठिकानों पर छापे
    • 29 जुलाई से 20 फरवरी तक चलेगा भाजपा का ‘समरसता संकल्प अभियान’
    • खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने छत्तीसगढ़ में गंभीरता से हो रहे काम, उत्कृष्ट खेल मिशन के लिए इस साल 100 करोड़ का प्रावधान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Wednesday, July 29
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » छत्तीसगढ़ में भारतमाला परियोजना के मुआवजा घोटाले का बड़ा खुलासा, 150 संदिग्ध और 130 बैंक खातों की जांच जारी

    छत्तीसगढ़ में भारतमाला परियोजना के मुआवजा घोटाले का बड़ा खुलासा, 150 संदिग्ध और 130 बैंक खातों की जांच जारी

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareMay 27, 2025 trending No Comments3 Mins Read

    रायपुर। छत्तीसगढ़ में भारतमाला परियोजना के तहत जमीन अधिग्रहण के मुआवजे में हुए करोड़ों के घोटाले की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। एसीबी और ईओडब्ल्यू की संयुक्त कार्रवाई में अब तक 150 संदिग्ध व्यक्तियों और उनके 130 बैंक खातों की जानकारी सामने आई है। ये बैंक खाते मुख्य रूप से महासमुंद स्थित ICICI बैंक शाखा से जुड़े हुए हैं। इन खातों से कितनी रकम का लेन-देन हुआ है, इसकी जांच तेज़ी से की जा रही है।

    गौरतलब है कि बीते एक महीने में एसीबी-ईओडब्ल्यू ने इस घोटाले से जुड़े दर्जनों ठिकानों पर छापेमारी की है। जांच के दौरान कुछ प्रमुख लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है, जिनमें केदार तिवारी, उनकी पत्नी उमा तिवारी, कारोबारी हरमीत सिंह खनूजा और विजय जैन के नाम शामिल हैं। फिलहाल ये सभी आरोपी न्यायिक रिमांड पर जेल में बंद हैं।

    Read Also-  रायपुर पुलिस का बड़ा अभियान, 80 से ज्यादा स्पा सेंटर्स का किया औचक निरीक्षण, जांच जारी

    छापों के दौरान बरामद दस्तावेजों और आरोपियों से पूछताछ में सामने आया है कि भारतमाला परियोजना के तहत जिन किसानों को मुआवजा राशि दी गई थी, उनमें से कई किसानों के खातों से वह राशि हरमीत सिंह खनूजा के बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी गई। इस लेन-देन की प्रक्रिया ने पूरे मामले को घोटाले में तब्दील कर दिया है।

    Read Also-  छत्तीसगढ़ में प्री-मानसून की दस्तक से बदला मौसम, कई जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी

    क्या है भारतमाला परियोजना?

    भारत सरकार की इस महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत रायपुर से विशाखापट्टनम तक लगभग 950 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण किया जा रहा है। परियोजना में रायपुर से विशाखापट्टनम तक फोरलेन सड़क और दुर्ग से आरंग तक सिक्सलेन सड़क बननी है। इसके लिए बड़ी संख्या में किसानों की जमीन अधिग्रहित की गई है।

     

    क्या है भूमि अधिग्रहण का नियम?

    भूमि अधिग्रहण अधिनियम 2013 के मुताबिक, यदि किसी किसान की जमीन की कीमत 5 लाख रुपये तय की जाती है, तो सरकार उसे 5 लाख रुपये जमीन की कीमत के अलावा 5 लाख रुपये अतिरिक्त “सोलेशियम” (क्षतिपूर्ति) के रूप में देती है। इस प्रकार उस किसान को कुल 10 लाख रुपये का मुआवजा मिलना तय होता है। कई मामलों में यह राशि 20 लाख रुपये तक भी पहुंची है।

    Read Also- मेकाहारा में पत्रकारों से मारपीट मामला: ठेका कंपनी को कारण बताओ नोटिस

    राजनीतिक गलियारों में हलचल

    इस घोटाले को लेकर राज्य विधानसभा के बजट सत्र 2025 के दौरान नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने जोरदार तरीके से मुद्दा उठाया। उनके सवालों के बाद सरकार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एसीबी और ईओडब्ल्यू को संयुक्त रूप से जांच सौंप दी।

     

    जांच जारी, और खुलासों की उम्मीद

    फिलहाल जांच एजेंसियां घोटाले की गहराई तक पहुंचने के लिए बैंक खातों की लेन-देन गतिविधियों की बारीकी से जांच कर रही हैं। ऐसा माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में और बड़े नाम इस घोटाले में सामने आ सकते हैं। एसीबी और ईओडब्ल्यू की यह कार्रवाई राज्य के अब तक के सबसे बड़े मुआवजा घोटालों में से एक मानी जा रही है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    cg news chhattisgarh breaking news chhattisgarh latest news chhattisgarh news chhattisgarh news in hindi chhattisgarh news today
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    रायपुर के तेलीबांधा के हार्डवेयर दुकान में भीषण आग, ऑक्टोपस बार समेत तीन दुकानें जलकर राख

    मेकाहारा अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में आग, धुएं से मची अफरा-तफरी

    अगले 3 घंटे रहें सतर्क! छत्तीसगढ़ के कई जिलों में भारी बारिश, आकाशीय बिजली और तेज हवाओं का अलर्ट जारी

    कारगिल विजय दिवस पर मंत्री टंक राम वर्मा का संदेश, बोले- कर्तव्यनिष्ठा ही सच्ची देशभक्ति

    स्मार्ट मीटर के विरोध में प्रदेशभर में हल्ला बोल, मीटर रीडरों ने CSEB मुख्यालय का किया घेराव

    रायपुर में बिना अनुमति पोस्टर-फ्लैक्स लगाने पर ₹5 हजार जुर्माना, दुकानों की ब्रांडिंग पर भी सख्ती

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.