रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्री-मानसून की एंट्री के साथ मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में तेज बारिश दर्ज की गई है। रविवार को दिनभर बादल छाए रहे और सुबह से ही रुक-रुक कर बौछारें पड़ीं, जिससे तापमान में गिरावट आई। मौसम विभाग ने रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, बस्तर और सरगुजा संभाग के जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है।
Read Also- अंबेडकर अस्पताल में पत्रकारों से बाउंसरों की गुंडागर्दी: पिस्तौल लहराकर धमकाया, पुलिस तीन को गिरफ्तार कर निकाला जुलूस
बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है। इससे पहले भिलाई में भी अच्छी बारिश दर्ज की गई थी। मौसम विभाग के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से सक्रिय प्री-मानसून गतिविधियों के कारण कई जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से 7 डिग्री तक नीचे लुढ़क गया है। मैनपाट जैसे पहाड़ी क्षेत्रों में मौसम और अधिक खुशनुमा हो गया है – ठंडी हवाएं चल रही हैं और आसमान में बादलों का डेरा है।
Read Also- सड़क हादसे में महिला डॉक्टर की मौत, ड्यूटी से लौट रही थी घर, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर
देश में शनिवार को मानसून ने आधिकारिक रूप से दस्तक दे दी है और कर्नाटक के कुछ और हिस्सों में यह सक्रिय हो चुका है। छत्तीसगढ़ में भी मानसून के 5 जून से पहले पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग का कहना है कि दक्षिण छत्तीसगढ़ में मौजूद टर्फ लाइन और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण आगामी 3 से 4 दिनों तक प्रदेश में इसी तरह बारिश का सिलसिला बना रहेगा।




