रायपुर। छत्तीसगढ़ में पिछले पांच दिनों में रिकॉर्ड तोड़ बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में अब तक **2,840 मिमी बारिश** हो चुकी है, जो मई महीने में होने वाली सामान्य वर्षा (430-450 मिमी) से करीब 6 गुना अधिक है। विभाग इस बारिश को प्री-मानसून गतिविधियों के रूप में देख रहा है।
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, अगले 5 से 6 दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट
मंगलवार को रायपुर सहित कई जिलों में गरज-चमक के साथ जोरदार बारिश हुई। वहीं कोरबा जिले में आकाशीय बिजली गिरने से 8वीं कक्षा के एक छात्र की मौत हो गई। अंबिकापुर में तेज बारिश के कारण नदी-नालों में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। भारी बारिश से प्रदेश के तापमान में भी तेजी से गिरावट आई है।
बस्तर नक्सल मुक्त जिलों की सूची में शामिल, केंद्र ने LWE फंड पर लगाई रोक
मौसम विभाग ने आज भी पूरे प्रदेश में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। उल्लेखनीय है कि केरल में इस बार समय से पहले मानसूनपहुंच गया है। अनुमान है कि 8 जून तक मानसून छत्तीसगढ़ में प्रवेश कर सकता है, जो पिछले पांच वर्षों में सबसे जल्दी प्रवेश होगा। मानसून आमतौर पर बस्तर से प्रदेश में प्रवेश करता है।




