नई दिल्ली। भारत सरकार ने छत्तीसगढ़ कैडर के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी केसी देवसेनापति को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। केंद्रीय कैबिनेट की नियुक्ति समिति (Appointments Committee of the Cabinet) ने 2007 बैच के इस अधिकारी को कोस्टल एग्रीकल्चर अथॉरिटी (CAA), चेन्नई में संयुक्त सचिव के पद पर पदस्थ किया है।
रायपुर में बड़ा सड़क हादसा टला, तेज रफ्तार ट्रक डिवाइडर से टकराया
सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार, देवसेनापति को पे मैट्रिक्स के लेवल-14 पर नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति 18 अगस्त 2028 तक या अगले आदेश तक प्रभावी रहेगी। उनकी यह जिम्मेदारी मत्स्य पालन विभाग के अंतर्गत आने वाली कोस्टल एग्रीकल्चर अथॉरिटी में होगी, जिसका मुख्यालय चेन्नई में स्थित है।
असिस्टेंट कमिश्नर पर लगा दुष्कर्म का आरोप, महिला ने कहा- शादी का झांसा देकर किया इस्तेमाल, तीन बार कराया गर्भपात
केसी देवसेनापति एक अनुभवी प्रशासक माने जाते हैं और उन्होंने छत्तीसगढ़ में विभिन्न प्रशासनिक पदों पर कार्य करते हुए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। केंद्र सरकार द्वारा उन्हें यह नई जिम्मेदारी सौंपे जाने को प्रशासनिक अनुभव और कार्यकुशलता का सम्मान माना जा रहा है।
इस नियुक्ति को लेकर विभागीय हलकों में चर्चा है कि इससे कोस्टल एग्रीकल्चर अथॉरिटी के कार्यों में नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी। विशेष रूप से मत्स्य पालन और तटीय कृषि विकास से जुड़े कार्यक्रमों को इससे मजबूती मिलने की उम्मीद है।




