Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    नौगई तिहरे हत्याकांड पर गरमाई सियासत, मंत्री रामविचार नेताम ने परिजनों से की मुलाकात

    June 22, 2026

    नौवीं में दाखिले की जद्दोजहद ने तोड़ दिया हौसला, छात्र ने पी लिया कीटनाशक

    June 22, 2026

    घर की बाड़ी में घुसा तेंदुआ, पूरे गांव में दहशत; रेस्क्यू टीम मौके पर रवाना

    June 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नौगई तिहरे हत्याकांड पर गरमाई सियासत, मंत्री रामविचार नेताम ने परिजनों से की मुलाकात
    • नौवीं में दाखिले की जद्दोजहद ने तोड़ दिया हौसला, छात्र ने पी लिया कीटनाशक
    • घर की बाड़ी में घुसा तेंदुआ, पूरे गांव में दहशत; रेस्क्यू टीम मौके पर रवाना
    • रायपुर में युवक की बेरहमी से हत्या, सिर और चेहरा कुचलकर शव सुनसान इलाके में फेंका
    • सूनी गोद भरने के लिए एक माह के मासूम का अपहरण, तंत्र-मंत्र से इलाज का दिया झांसा
    • राजस्व मंत्री के गृह जिले में महिला राजस्व अधिकारी ने की रिश्वत की मांग, किसान ने खाई जहर
    • आरंग जनपद पंचायत का फैसला बेअसर! BEO पर निंदा प्रस्ताव और संकुल समन्वयक को हटाने की अनुशंसा के बाद भी कार्रवाई नहीं
    • दहेज प्रताड़ना और यौन उत्पीड़न का मामला हाईकोर्ट ने किया खारिज, पति पक्ष को बड़ी राहत
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Tuesday, June 23
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » असिस्टेंट कमिश्नर पर लगा दुष्कर्म का आरोप, महिला ने कहा- शादी का झांसा देकर किया इस्तेमाल, तीन बार कराया गर्भपात

    असिस्टेंट कमिश्नर पर लगा दुष्कर्म का आरोप, महिला ने कहा- शादी का झांसा देकर किया इस्तेमाल, तीन बार कराया गर्भपात

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareMay 28, 2025Updated:May 28, 2025 अपराध No Comments2 Mins Read
    असिस्टेंट कमिश्नर पर लगा दुष्कर्म का आरोप

    बीजापुर। जिले में तैनात जनजातीय कार्य विभाग के सहायक आयुक्त आनंदजी सिंह पर एक महिला ने सात वर्षों तक शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है। महिला ने आरोप लगाया है कि आनंदजी सिंह ने शादी का झांसा देकर वर्ष 2018 से 2025 तक लगातार उसका यौन शोषण किया और इस दौरान जब-जब वह गर्भवती हुई, तबरदस्ती तीन बार गर्भपात भी कराया गया।

    पीड़िता दंतेवाड़ा जिले के गीदम थाना क्षेत्र की रहने वाली है। वह विवाहित है लेकिन अपने पति से अलग रह रही है और तलाक की प्रक्रिया न्यायालय में लंबित है। पीड़िता ने 26 मई 2025 को गीदम थाने में लिखित शिकायत दी, जिसके आधार पर पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर लिया।

    Read Also-  रायगढ़ में क्रिश्चन और हिन्दुओं के बीच तनाव की स्थित, हिन्दू संगठन ने मंदिर तोड़ना का आरोप लगाकर चर्चा में लहराया भगवा झंडा

    पुलिस की शुरुआती जांच के अनुसार, पीड़िता और आनंदजी सिंह की मुलाकात उस समय हुई थी जब सिंह की पोस्टिंग दंतेवाड़ा में थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच दोस्ती बढ़ी और फिर वह प्रेम संबंध में बदल गई। महिला का आरोप है कि सिंह पहले से विवाहित हैं, बावजूद इसके उन्होंने शादी का वादा करके लगातार शारीरिक संबंध बनाए। लेकिन जब महिला ने शादी की बात की, तो उन्होंने साफ इनकार कर दिया।

    पुलिस ने दर्ज किया केस, जांच जारी
    गीदम थाना प्रभारी विजय पटेल ने बताया कि महिला की शिकायत पर सहायक आयुक्त आनंदजी सिंह के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64(1) और 351(2) के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज़ कर दी गई है।

    Read Also-  खून से सनी रिश्तों की कहानी: बेटे ने डंडे से पीट-पीटकर ले ली पिता की जान

    वहीं, दंतेवाड़ा जिले के एएसपी आरके बर्मन ने बताया कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

    पूर्व में भी हुई थी भ्रष्टाचार की जांच
    गौरतलब है कि मार्च 2025 में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) और आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) की टीम ने आनंदजी सिंह के जगदलपुर स्थित आवास पर छापा मारा था। इस दौरान उनके रिश्तेदारों के ठिकानों पर भी तलाशी ली गई थी। रायपुर से पहुंची 13 अधिकारियों की विशेष टीम ने यह कार्रवाई की थी।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    cg news chhattisgarh hindi news chhattisgarh news chhattisgarh news in hindi chhattisgarh news today
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    रायपुर में युवक की बेरहमी से हत्या, सिर और चेहरा कुचलकर शव सुनसान इलाके में फेंका

    सूनी गोद भरने के लिए एक माह के मासूम का अपहरण, तंत्र-मंत्र से इलाज का दिया झांसा

    भाजपा विधायक से ठगी का आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार, नेताओं संग फोटो लगाकर रचा था जाल

    हेलो! पुरंदर मिश्रा जी! मैं नितिन नबीन जी का PA बोल रहा हूं… और ठग लिए विधायक जी से दस हज़ार

    CG NEWS: मेहमानों को शादी में बफे सिस्टम से भोजन कराने पर सामाजिक प्रतिबंध, डीजे बजाने थमाया नोटिस  

    हैवानियत की हद: एयर ब्लोअर से मजदूर के मलद्वार में भरी हवा, हालत नाजुक

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.