Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    साय कैबिनेट की बैठक में हुए अहम फैसले, निर्यात प्रोत्साहन नीति 2026-30 को दी मंजूरी

    September 9, 2026

    सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने की सहकारिता विभाग के कार्यों की समीक्षा

    September 9, 2026

    जांजगीर में हत्या के दोषी को उम्रकैद, कोर्ट ने लगाया 20 हजार रुपये जुर्माना

    September 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • साय कैबिनेट की बैठक में हुए अहम फैसले, निर्यात प्रोत्साहन नीति 2026-30 को दी मंजूरी
    • सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने की सहकारिता विभाग के कार्यों की समीक्षा
    • जांजगीर में हत्या के दोषी को उम्रकैद, कोर्ट ने लगाया 20 हजार रुपये जुर्माना
    • राहुल गांधी की याचिका खारिज होने पर बोले सांसद वीडी शर्मा, ‘राजनीति में अपना व्यक्तित्व होना चाहिए’
    • छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में तीन नए जजों की नियुक्ति का रास्ता साफ, कॉलेजियम ने की अनुशंसा
    • समान नागरिक संहिता पर दुर्ग में हाईलेवल बैठक, पारंपरिक मान्यताओं से कानूनी सुधारों तक हुई चर्चा
    • 13 जिला शिक्षा अधिकारी का हुआ तबादला, देखें पूरी सूची..
    • शराब के नशे में स्कूल बस चलाना पड़ा भारी, ड्राइवर को 3 दिन की सजा और ₹15 हजार अर्थदंड
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Wednesday, September 9
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » खून से सनी रिश्तों की कहानी: बेटे ने डंडे से पीट-पीटकर ले ली पिता की जान

    खून से सनी रिश्तों की कहानी: बेटे ने डंडे से पीट-पीटकर ले ली पिता की जान

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareMay 28, 2025 अपराध No Comments3 Mins Read
    बेटे ने डंडे से पीट-पीटकर ले ली पिता की जान

    बलौदाबाजार। जिले के पलारी थाना क्षेत्र के गातापार गांव में युवक ने अपने ही पिता की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि मृतक शराब का आदी था और नशे में अक्सर अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता था। इसी घरेलू हिंसा से तंग आकर बेटे ने क्रोध में आकर पिता की जान ले ली।

    Read Also-  समाधान शिविर में कांग्रेस की पूर्व विधायक हाथों से चूड़ी निकालकर पहनाने लगी तो भाजपा के महामंत्री ने जोड़े हाथ-पैर

    क्या है पूरा मामला?
    घटना सोमवार देर रात की बताई जा रही है। गातापार गांव निवासी मृतक व्यक्ति लंबे समय से शराब की लत का शिकार था। नशे की हालत में वह रोजाना अपनी पत्नी के साथ गाली-गलौच और मारपीट करता था। वारदात वाली रात भी वह नशे में धुत होकर घर पहुंचा और अपनी पत्नी को बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया। इसी बीच उसका बेटा वहां पहुंचा और अपनी मां के साथ हो रहे अत्याचार को देखकर उसका गुस्सा फूट पड़ा। पहले तो बेटे ने पिता को समझाने की कोशिश की, लेकिन जब वह नहीं माना और मारपीट करना जारी रखा, तब बेटे ने पास ही रखें डंडे से अपने पिता पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। हमले के दौरान पिता को गंभीर चोटें आईं और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। खून से लथपथ हालत में शव को देखकर परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

    Read Also-  केंद्र सरकार ने ‘बस्तर’ जिले को किया Left Wing Extremism की सूची से बाहर, जहां नक्सली गांजे की ले रहे थे फसल… वहां उगेगी अनाज और सब्जियां

    मौके पर पहुंची पुलिस, आरोपी गिरफ्तार
    घटना की जानकारी मिलते ही पलारी थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को घटनास्थल से ही गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, प्रारंभिक जांच में यह मामला घरेलू हिंसा और पारिवारिक कलह का प्रतीत होता है। आरोपी बेटे से पूछताछ की जा रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

    Read Also-  छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला: 10,463 स्कूलों में तत्काल प्रभाव से लागू होगा युक्तियुक्तकरण आदेश

    ग्रामीणों में सनसनी, परिवार में मातम
    इस घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। गांव के लोगों का कहना है कि, मृतक अक्सर नशे में उत्पात मचाता था और पत्नी के साथ बुरा बर्ताव करता था। कई बार गांव वालों ने बीच-बचाव भी किया था, लेकिन सुधार नहीं हुआ।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    baloda bazar crime news baloda bazar latest news baloda bazar news balodabazar crime news crime news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    लूट की नीयत से रोका, विरोध किया तो चाकू से कर दिए कई वार; नाबालिग समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

    धमतरी में नवविवाहिता की हत्या का खुलासा, पति ने रस्सी से गला घोंटकर उतारा मौत के घाट

    धमधा में मवेशियों की अवैध तस्करी का खुलासा, 15 पशु बरामद; दो आरोपी गिरफ्तार

    कांकेर में बड़ा निवेश घोटाला: 500 लोगों से 70 करोड़ की ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार

    प्रयास आवासीय विद्यालय में रैगिंग के नाम पर मारपीट, दो छात्र गंभीर रूप से घायल

    रायगढ़ में वन विभाग-पुलिस की बड़ी कार्रवाई, खैर-तेंदू तस्करी सिंडिकेट के 3 सदस्य गिरफ्तार

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.