Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    April 19, 2026

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    April 17, 2026

    ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा

    March 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ
    • “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”
    • ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा
    • हैवानियत की हद: एयर ब्लोअर से मजदूर के मलद्वार में भरी हवा, हालत नाजुक
    • डांस टीचर मर्डर मिस्ट्री सुलझी: 500 CCTV और 5000 मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पुलिस के हाथ लगा नाबालिग आरोपी
    • रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू
    • एक धमाका… और सब खत्म: फ्रिज ब्लास्ट से लगी आग में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, परिवारों के लिए चेतावनी बन गया हादसा
    • मछली के इंतजार में बैठे थे मछुआरे, जाल से निकला सात फीट का मेहमान… तालाब किनारे मच गया हड़कंप
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Thursday, April 23
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » 5 दिनों में 3 देशों का दौरा करेंगे पीएम मोदी: G7 समिट में होंगे शामिल, क्रोएशिया जाने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री बनेंगे

    5 दिनों में 3 देशों का दौरा करेंगे पीएम मोदी: G7 समिट में होंगे शामिल, क्रोएशिया जाने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री बनेंगे

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJune 14, 2025 trending No Comments3 Mins Read
    पांच दिनों में तीन देशों का दौरा करेंगे पीएम मोदी
    पांच दिनों में तीन देशों का दौरा करेंगे पीएम मोदी

    नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 से 19 जून 2025 के बीच तीन देशों साइप्रस, कनाडा और क्रोएशिया की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे। विदेश मंत्रालय द्वारा जारी बयान के अनुसार, इस यात्रा का उद्देश्य भारत के प्रमुख वैश्विक साझेदारों के साथ द्विपक्षीय और रणनीतिक संबंधों को और अधिक मजबूत बनाना है।

    साइप्रस यात्रा: 15-16 जून
    यात्रा की शुरुआत पीएम मोदी 15 जून को साइप्रस से करेंगे, जहां वे राजधानी निकोसिया पहुंचेंगे। यह बीते दो दशकों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की साइप्रस की पहली यात्रा होगी। पीएम मोदी साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स के आमंत्रण पर यह यात्रा कर रहे हैं। इस दौरान दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय वार्ता होगी और प्रधानमंत्री लिमासोल में व्यापारिक प्रतिनिधियों को भी संबोधित करेंगे।

    Read Also-  IMA की अपील पर टाटा ग्रुप आया आगे, BJ मेडिकल कॉलेज के पीड़ित छात्रों के लिए की मदद की घोषणा

    विदेश मंत्रालय ने बताया कि यह यात्रा भारत-साइप्रस संबंधों को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के साथ-साथ भूमध्यसागरीय क्षेत्र और यूरोपीय संघ के साथ भारत की भागीदारी को भी और सशक्त बनाएगी। यह यात्रा भारत-मध्य पूर्व-यूरोप आर्थिक गलियारे (IMEC) में साइप्रस की संभावित भागीदारी के लिहाज से भी अहम मानी जा रही है। जानकारों के अनुसार, यह यात्रा हाल ही में पाकिस्तान का समर्थन करने वाले तुर्की को एक कूटनीतिक संदेश भी हो सकती है।

    कनाडा में जी-7 शिखर सम्मेलन: 16-17 जून
    साइप्रस यात्रा के बाद प्रधानमंत्री मोदी 16-17 जून को कनाडा के अल्बर्टा प्रांत के कनानास्किस शहर में आयोजित जी-7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। उन्हें यह आमंत्रण कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी द्वारा दिया गया है। भारत की यह लगातार छठी जी-7 शिखर सम्मेलन में भागीदारी होगी, जो भारत की वैश्विक आर्थिक और राजनीतिक हैसियत को दर्शाती है।

    Read Also-  शिलांग जेल बना सोनम बेवफा का अगला ठिकाना, मिलेगी ये सुविधाएं

    इस सम्मेलन के दौरान ऊर्जा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और महत्वपूर्ण खनिजों जैसे वैश्विक विषयों पर चर्चा होगी। पीएम मोदी सम्मेलन के आउटरीच सत्र में भाग लेंगे और विश्व नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगे। विशेषज्ञों का मानना है कि यह यात्रा भारत-कनाडा संबंधों में आई हालिया तनातनी के बाद रिश्तों में सुधार की दिशा में भी एक सकारात्मक पहल साबित हो सकती है।

    क्रोएशिया यात्रा: 18 जून
    अपनी यात्रा के अंतिम चरण में प्रधानमंत्री मोदी 18 जून को क्रोएशिया पहुंचेंगे। यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री की क्रोएशिया की पहली आधिकारिक यात्रा होगी, जिसे ऐतिहासिक माना जा रहा है। पीएम मोदी क्रोएशिया के प्रधानमंत्री आंद्रेज प्लेंकोविच के निमंत्रण पर यह दौरा करेंगे और वहां के राष्ट्रपति जोरान मिलानोविच से भी मुलाकात करेंगे।

    Read Also-  महाराष्ट्र चुनाव में धांधली के आरोप पर राहुल गांधी को धर्मेंद्र प्रधान का करारा जवाब, कहा- ‘पुराना ड्रामा’

    यह यात्रा भारत और यूरोपीय संघ के साथ संबंधों को और प्रगाढ़ करने की भारत की प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है। क्रोएशिया की रणनीतिक समुद्री सुविधाएं और एड्रियाटिक सागर पर बंदरगाह होने के कारण इसे IMEC परियोजना के लिए अहम माना जा रहा है। भारत और क्रोएशिया के बीच व्यापार, निवेश, विज्ञान, तकनीक, पर्यटन और सांस्कृतिक आदान-प्रदान जैसे क्षेत्रों में सहयोग को और विस्तार देने पर चर्चा होगी।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    breaking news pm modi live news pm modi news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    माटी की बेटियाँ, समाज की आवाज: जल, जंगल और जमीन की लड़ाई से नेतृत्व तक का सफर

    Chandra Grahan 2026: कुछ घंटों बाद लगेगा चंद्र ग्रहण, गर्भवती महिलाएं भूलकर भी न करें ये गलतियां

    आज से बिना सिम के नहीं चलेगा WhatsApp, इन यूजर्स को पड़ेगा असर, यहां जाने इस नए नियम के बारे में

    देश में 1 अप्रैल से बिकेगा E20 पेट्रोल, गाड़ियों के माइलेज में होगा इतना असर, पढ़ें पूरी खबर

    पुलवामा हमले की 7वीं बरसी पर शहीदों को नमन, लेथपोरा में श्रद्धांजलि कार्यक्रम

    डर नहीं, विश्वास की बात: पीएम मोदी से आज जुड़ेंगे देश के करोड़ों छात्र

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.