Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    ध्वनि प्रदूषण पर हाईकोर्ट सख्त, कोलाहल नियंत्रण कानून में होंगे बड़े बदलाव

    August 3, 2026

    ट्रेंडिंग सॉन्ग के जरिए कांग्रेस का हमला, स्मार्ट मीटर और बिजली बिल पर उठाए सवाल

    August 3, 2026

    स्वच्छ ऊर्जा की ओर छत्तीसगढ़ का बड़ा कदम, CBG नीति 2026 के क्रियान्वयन की समीक्षा

    August 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ध्वनि प्रदूषण पर हाईकोर्ट सख्त, कोलाहल नियंत्रण कानून में होंगे बड़े बदलाव
    • ट्रेंडिंग सॉन्ग के जरिए कांग्रेस का हमला, स्मार्ट मीटर और बिजली बिल पर उठाए सवाल
    • स्वच्छ ऊर्जा की ओर छत्तीसगढ़ का बड़ा कदम, CBG नीति 2026 के क्रियान्वयन की समीक्षा
    • पांच दिवसीय संभागीय सरस मेला का उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया उद्घाटन
    • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘दिव्यांग’ शब्द देकर सम्मान और आत्मगौरव का नया भाव दिया : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
    • राष्ट्रमंडल खेलों की रजत पदक विजेता ज्ञानेश्वरी यादव का मुख्यमंत्री निवास में भव्य स्वागत
    • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने धरसींवा विधानसभा को दी निःशुल्क एम्बुलेंस की सौगात
    • गर्मी-उमस से राहत के संकेत, छत्तीसगढ़ में कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Tuesday, August 4
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » साउथ अफ्रीका पहली बार वर्ल्ड चैंपियन बनी: WTC फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराकर 27 साल बाद ICC टूर्नामेंट जीता

    साउथ अफ्रीका पहली बार वर्ल्ड चैंपियन बनी: WTC फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराकर 27 साल बाद ICC टूर्नामेंट जीता

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJune 14, 2025 trending No Comments2 Mins Read
    साउथ अफ्रीका पहली बार वर्ल्ड चैंपियन बनी
    साउथ अफ्रीका पहली बार वर्ल्ड चैंपियन बनी

    World Test Championship: दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित टेस्ट चैंपियनशिप में साउथ अफ्रीका ने शनिवार को नया इतिहास रच दिया। टीम ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) फाइनल में गत विजेता ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराकर पहली बार विश्व खिताब अपने नाम किया। यह साउथ अफ्रीका का क्रिकेट इतिहास में पहला वर्ल्ड खिताब है, और 27 वर्षों बाद किसी ICC टूर्नामेंट में मिली बड़ी जीत है। इससे पहले टीम ने 1998 में चैंपियंस ट्रॉफी (तब नॉकआउट टूर्नामेंट) जीती थी।

    Read Also-  रायपुर में खेला जाएगा IND vs SA के बीच वनडे इंटरनेशनल मैच, BCCI ने जारी किया शेड्यूल

    World Test Championship: मैच के चौथे दिन लंच से पहले ही साउथ अफ्रीका ने 282 रनों का लक्ष्य 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया। सलामी बल्लेबाज़ ऐडन मार्करम ने 136 रनों की बेहतरीन शतकीय पारी खेली और ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ बने। कप्तान टेम्बा बावुमा ने 66 रन की जिम्मेदार पारी खेली। जीत का क्षण तब आया जब विकेटकीपर-बल्लेबाज़ काइल वेरियन ने 84वें ओवर में मिचेल स्टार्क की गेंद पर सिंगल लेकर टीम को ऐतिहासिक जीत दिला दी। वे 4 रन पर नाबाद रहे, जबकि डेविड बेडिंघम 21 रन बनाकर उनके साथ मौजूद थे।

    Read Also-  इस वजह से विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से लिया संन्यास, टीम इंडिया के पूर्व कोच का बड़ा दावा

    मैच का लेखा-जोखा
    World Test Championship:  ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 212 रन बनाए, जबकि साउथ अफ्रीका की टीम पहली पारी में सिर्फ 138 रन ही बना सकी। इस तरह ऑस्ट्रेलिया को 74 रन की अहम बढ़त मिली। लेकिन दूसरी पारी में कंगारू टीम 218 रन पर सिमट गई और साउथ अफ्रीका को 282 रन का लक्ष्य मिला। इस चुनौतीपूर्ण लक्ष्य का पीछा करते हुए अफ्रीकी बल्लेबाज़ों ने धैर्य और साहस के साथ खेलते हुए शानदार जीत हासिल की।

    Read Also-  विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के बाद वृंदावन में लिया आध्यात्मिक मार्गदर्शन, पत्नी अनुष्का शर्मा भी रहीं साथ


    दोनों टीमों की प्लेइंग-11
    साउथ अफ्रीका:  टेम्बा बावुमा (कप्तान), रायन रिकेल्टन, ऐडन मार्करम, वियान मुल्डर, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड बेडिंघम, काइल वेरियन (विकेटकीपर), मार्को यानसन, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी।

    ऑस्ट्रेलिया:  पैट कमिंस (कप्तान), उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, कैमरन ग्रीन, स्टीव स्मिथ, ट्रैविस हेड, ब्यू वेबस्टर, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), मिचेल स्टार्क, नाथन लायन, जोश हेजलवुड।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    2025 icc world test championship icc world test championship final 2025 world test championship world test championship 2025 world test championship final world test championship history
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    Asian Legends League: इंडियन रॉयल्स ने पाकिस्तान पैंथर्स को 2 विकेट से दी मात

    Asian Legends League 2026: आज होगा भारत-पाकिस्तान महामुकाबला, धवन बनाम हफीज पर रहेंगी निगाहें

    कुलगाम में आतंकियों ने दो छत्तीसगढ़ी मजदूरों की हत्या, सुरक्षा एजेंसियों का सर्च ऑपरेशन जारी

    ऑस्ट्रेलिया में ऐतिहासिक जीत दिलाने वाले कप्तान अजिंक्य रहाणे ने लिया संन्यास

    श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, वॉशिंगटन सुंदर बाहर, सारांश जैन को पहला मौका

    यॉर्कशायर से जुड़े कुलदीप यादव, इंग्लैंड में खेलेंगे वन-डे कप और काउंटी चैंपियनशिप

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.