Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    एनएमसी की बड़ी मंजूरी : सिम्स के 19 पीजी कोर्स में 91 सीटों पर प्रवेश की मिली अनुमति

    September 12, 2026

    छत्तीसगढ़ में बदलेगा भूमि उपयोग का नियम, अब Negative List से तय होंगी प्रतिबंधित गतिविधियां

    September 12, 2026

    भूपेश बघेल की बहस की चुनौती पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव का तंज- ‘जिन्होंने गरीबों को आवास से वंचित किया, वे क्या बहस करेंगे’

    September 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • एनएमसी की बड़ी मंजूरी : सिम्स के 19 पीजी कोर्स में 91 सीटों पर प्रवेश की मिली अनुमति
    • छत्तीसगढ़ में बदलेगा भूमि उपयोग का नियम, अब Negative List से तय होंगी प्रतिबंधित गतिविधियां
    • भूपेश बघेल की बहस की चुनौती पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव का तंज- ‘जिन्होंने गरीबों को आवास से वंचित किया, वे क्या बहस करेंगे’
    • निर्माण गुणवत्ता से समझौता नहीं: डिजाइन में खामियां मिलने पर वास्तुविद फर्म के 4 अनुबंध होंगे समाप्त
    • UCC मसौदे को लेकर सामाजिक संगठनों से संवाद, समिति ने कहा- सभी सुझावों का होगा गहन विश्लेषण
    • बिलासपुर-प्रयागराज-दिल्ली फ्लाइट में बड़ा हादसा टला, मेरठ के पास इंजन फेल होने से मचा हड़कंप
    • बिलासपुर में नशे के कारोबार पर बड़ा वार, पिता-पुत्र समेत 3 गिरफ्तार; 20 लाख की नशीली दवाएं जब्त
    • छत्तीसगढ़ भाजपा में नई जिम्मेदारियां, RTI प्रकोष्ठ में संभाग और जिला स्तर पर नियुक्तियां
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Saturday, September 12
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » इस वजह से विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से लिया संन्यास, टीम इंडिया के पूर्व कोच का बड़ा दावा

    इस वजह से विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से लिया संन्यास, टीम इंडिया के पूर्व कोच का बड़ा दावा

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJune 8, 2025Updated:June 8, 2025 खेल No Comments2 Mins Read

    नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट के दिग्गज बल्लेबाज़ विराट कोहली ने 12 मई को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेकर सभी को चौंका दिया। कोहली इंग्लैंड के खिलाफ 20 जून से शुरू हो रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज़ का हिस्सा बनने वाले थे, लेकिन उन्होंने इस फॉर्मेट से खुद को अलग कर लिया। कोहली का यह फैसला उनके प्रशंसकों के लिए भावनात्मक रहा, क्योंकि उन्होंने टेस्ट क्रिकेट को हमेशा प्राथमिकता दी थी।

    हाल के समय में कोहली का टेस्ट में प्रदर्शन चुनौतीपूर्ण रहा था। 2024 के बाद से खेले गए 11 टेस्ट मैचों में उन्होंने मात्र 440 रन बनाए, जिसमें एक अर्धशतक और एक शतक शामिल है। उनका औसत 23.16 रहा, जो उनके करियर के औसत से काफी नीचे है। हालांकि, फैंस को उम्मीद थी कि वह आगामी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (2025-2027) में अपनी फॉर्म फिर से हासिल करेंगे।

    कनाडा में खालिस्तान समर्थकों ने स्वतंत्र पत्रकार पर किया हमला, धमकियों देने का लगा आरोप

    इस फैसले पर भारत के पूर्व कोच ग्रेग चैपल ने कहा कि कोहली की संन्यास की वजह खेल कौशल में गिरावट नहीं, बल्कि मानसिक स्पष्टता की कमी है। उन्होंने कहा, “कोहली ने महसूस किया कि अब शरीर और मन पहले जैसी तालमेल में नहीं हैं। जब तक मन तेज और स्पष्ट न हो, शरीर भी जवाब देने लगता है।”

    चैपल के अनुसार, जब संदेह मन में घर कर जाता है तो यह फैसलों को प्रभावित करता है, फुटवर्क को धीमा करता है और खिलाड़ी की सहजता को खत्म कर देता है।

    CG NEWS: अजीत जोगी की प्रतिमा हटाने पर बिफरे अमित जोगी, दी आंदोलन की चेतावनी

    कोहली पहले ही टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं, लेकिन वनडे क्रिकेट में वह भारत के लिए खेलना जारी रखेंगे। टेस्ट करियर में कोहली ने 123 मैचों में 9230 रन बनाए, जिसमें 30 शतक और 31 अर्धशतक शामिल हैं। उनका औसत 46.85 रहा।

    अब कोहली की जगह भारत को टेस्ट क्रिकेट में एक भरोसेमंद नंबर 4 बल्लेबाज़ की तलाश करनी होगी। करुण नायर, जिन्होंने हाल में इंडिया ए की ओर से दोहरा शतक जड़ा, एक प्रमुख दावेदार हो सकते हैं। वहीं, शुभमन गिल को भी इस क्रम पर आजमाया जा सकता है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    ईशान किशन का बल्ला गरजा, ईस्ट जोन बना दलीप ट्रॉफी चैंपियन; 13 साल बाद खिताब पर किया कब्जा

    मास्टर्स हॉकी कप 2026 में छत्तीसगढ़ की बेटियों का जलवा, फाइनल में बनाई जगह

    भारत को मिली पहली महिला चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी, 2027 में होगा T20I का रोमांच

    भारत-श्रीलंका दूसरा टेस्ट 23 अगस्त से, कोलंबो में सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया

    ऑस्ट्रेलियाई धरती पर बांग्लादेश की पहली टेस्ट जीत, WTC में चौथे पायदान पर पहुंचा

    क्रिकेटर अभिषेक पोरेल गिरफ्तार: शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप, हाई कोर्ट के निर्देश पर पुलिस ने की कार्रवाई

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.