Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग

    June 2, 2026

    वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज

    June 2, 2026

    चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 

    June 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग
    • वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज
    • चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 
    • छत्तीसगढ़ को मिले नए प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अरुण कुमार पांडे बने PCCF एवं वन बल प्रमुख
    • नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी
    • बाल सक्षम नीति के बीच ईंट भट्ठे पर हादसा: ट्रैक्टर पलटने से तीन नाबालिग मजदूर घायल, बालश्रम पर फिर उठे सवाल
    • भाजपा विधायक से ठगी का आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार, नेताओं संग फोटो लगाकर रचा था जाल
    • जिला अस्पताल में डॉक्टर गायब, 8 में से सिर्फ 2 मिले ड्यूटी पर; इलाज के लिए भटकते रहे मरीज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Monday, June 8
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » CG NEWS: अजीत जोगी की प्रतिमा हटाने पर बिफरे अमित जोगी, दी आंदोलन की चेतावनी

    CG NEWS: अजीत जोगी की प्रतिमा हटाने पर बिफरे अमित जोगी, दी आंदोलन की चेतावनी

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJune 8, 2025 trending No Comments3 Mins Read
    अजीत जोगी की प्रतिमा हटाने पर बिफरे अमित जोगी
    अजीत जोगी की प्रतिमा हटाने पर बिफरे अमित जोगी

    रायपुर। छत्तीसगढ़ के पहले मुख्यमंत्री और जनता कांग्रेस जोगी (जे) के संस्थापक अजीत जोगी की प्रतिमा को हटाए जाने को लेकर प्रदेश में सियासी हलचल तेज हो गई है। इस घटना से आहत उनके पुत्र और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने रविवार को प्रेस वार्ता कर कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने शासन-प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि यदि एक महीने के भीतर प्रतिमा का पुनः अनावरण नहीं किया गया, तो वे बड़ा जन आंदोलन छेड़ेंगे।

    Read Also-  नक्सलियों ने 10 जून को भारत बंद का किया आह्वान, जानिए इसके पीछे की वजह…

    अमित जोगी ने कहा, “25 मई को कुछ मानसिक दिवालियापन से ग्रसित लोगों ने पटियाला ढाबा में शराब पीने के बाद हाइड्रा मशीन मंगवाकर पिताजी की प्रतिमा को उखाड़कर फेंक दिया। यह प्रतिमा निजी स्वामित्व की भूमि पर स्थापित थी, जिसे हमारे पूर्वज स्व. मंजेश जोगी ने वर्ष 1932 में खरीदा था। यह कार्रवाई न सिर्फ अवैध है, बल्कि पूरे प्रदेश की भावना को ठेस पहुंचाने वाली है।”

    उन्होंने कहा कि, घटना के दो हफ्ते बीत जाने के बावजूद पुलिस और प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं हुई है। “अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं और शासन मूकदर्शक बना हुआ है। यदि प्रतिमा से किसी को आपत्ति थी, तो संवाद किया जाता, कानूनी प्रक्रिया अपनाई जाती, मगर इस तरह से प्रतिमा उखाड़ना असभ्य और असामाजिक कृत्य है।

    Read Also-  हिस्ट्रीशीटर तोमर बंधुओं के ठिकानों पर IT और निगम की छापेमारी, सूदखोरों के मददगारों की तलाश में जुटी पुलिस

    “तालिबानी सोच को नहीं बनने देंगे छत्तीसगढ़ की पहचान”
    अमित जोगी ने तीखे शब्दों में कहा, “यदि प्रशासन इस कृत्य को अनदेखा करता है और दोषियों को प्रोत्साहित करता है, तो यह तालिबानी सोच को बढ़ावा देने जैसा है। ऐसी मानसिकता छत्तीसगढ़ की पहचान नहीं बन सकती। हम इस अन्याय को चुपचाप नहीं सहेंगे।”

    मुख्यमंत्री और भाजपा को खुली चुनौती
    जनता कांग्रेस जोगी के प्रदेश अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री से सीधा सवाल किया – “क्या कोई आपकी निजी जमीन पर जाकर प्रतिमा लगा सकता है? यदि नहीं, तो फिर हमारी जमीन पर लगी प्रतिमा को किस अधिकार से हटाया गया?” उन्होंने भारतीय जनता पार्टी से भी आग्रह किया कि प्रतिमा को राजनीति का मुद्दा न बनाएं। “ये हमारे पिता की नहीं, छत्तीसगढ़ की अस्मिता की प्रतिमा थी,” जोगी ने भावुक होते हुए कहा।

    Read Also-  फार्मेसी स्टूडेंट्स को झटका, रजिस्ट्रेशन और नवीनीकरण शुल्क हुई में बढ़ोत्तरी

    एक महीने में लाएंगे नई प्रतिमा
    अमित जोगी ने घोषणा की कि वे एक महीने के भीतर अजीत जोगी की नई प्रतिमा लेकर आएंगे और उसी स्थान पर उसका पुनः अनावरण करेंगे। उन्होंने कहा, “मुख्यमंत्री ने कहा था कि उन्हें गौरेला अच्छा लगता है, मगर जिस जगह पर छत्तीसगढ़ के पहले मुख्यमंत्री की प्रतिमा थी, वहीं से उन्हें मिटा दिया गया। अब हम इस मिटाने की राजनीति को बर्दाश्त नहीं करेंगे।”

    “मैं उन्हें माफ करता हूं”
    अपनी बात समाप्त करते हुए अमित जोगी ने एक भावनात्मक संदेश भी दिया। उन्होंने कहा, “मैं उन लोगों को माफ करता हूं जिन्होंने प्रतिमा को हटाया, लेकिन इतिहास उन्हें कभी माफ नहीं करेगा। मैं केवल इतना चाहता हूं कि अब कोई और पिता किसी बेटे से ना छिने, और कोई बेटा अपने पिता की प्रतिमा की रक्षा के लिए लड़ने को मजबूर न हो।”

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    cg hindi news cg news cg raipur news chhattisgarh latest news chhattisgarh news chhattisgarh news today
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    पेसा पर अब आंसू बहा रहे टीएस बाबा… वही कानून, जिसकी ड्राफ्टिंग पर कभी आदिवासी संगठनों ने उठाए थे सवाल

    बीजेपी MLA अजय चंद्राकर की टीएस बाबा को एडवाइस; इशारे-इशारे में कांग्रेस छोड़ भाजपा आने दिया न्योता

    युवा कांग्रेस में संगठनात्मक सरगर्मी तेज, सदस्यता अभियान के साथ चुनावी तैयारियां शुरू

    माटी की बेटियाँ, समाज की आवाज: जल, जंगल और जमीन की लड़ाई से नेतृत्व तक का सफर

    छत्तीसगढ़ की दो राज्यसभा सीटों पर 16 मार्च को मतदान, एक-एक सीट भाजपा और कांग्रेस के खाते में जाना तय

    अमृत धारा महोत्सव बना “अंदरूनी महाभारत”: मंच पर कम, गेट पर ज्यादा भीड़

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.