रायपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड्गे आज एकदिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचे हैं। वे साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित कांग्रेस की महत्त्वपूर्ण सभा ‘किसान, जवान, संविधान’ को संबोधित करेंगे। यह कार्यक्रम केंद्र सरकार की कथित जनविरोधी नीतियों और संविधान की रक्षा को लेकर कांग्रेस के देशव्यापी अभियान का हिस्सा है।
इस कार्यक्रम से पहले प्रदेश की राजनीति में बयानबाज़ी भी तेज़ हो गई है। राज्य के उपमुख्यमंत्री और भाजपा नेता विजय शर्मा ने कार्यक्रम पर तंज कसते हुए कहा कि, अब तो मुझे खड्गे जी के मोबाइल की भी चिंता सताने लगी है। उनका यह बयान हाल ही में कांग्रेस कार्यालय में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के मोबाईल चोरी की घटना पर व्यंग्य माना जा रहा है।
Read Also- छत्तीसगढ़ हारने के बाद पहली बार प्रदेश के दौरे में आए खड्गे, क्या कह रहे हैं सुनिए LIVE
भाजपा का प्रशिक्षण शिविर, कांग्रेस पर पलटवार
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि भाजपा का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर प्रारंभ हो चुका है, जिसमें पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संगठित और मूल्य आधारित राजनीति का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने कहा, “हम मानते हैं कि जीवनभर अभ्यास जरूरी होता है। जो लोग स्वयं को सर्वज्ञ समझते हैं, वे शायद सीखना नहीं चाहते। लेकिन भाजपा कार्यकर्ताओं में सीखने की ललक हमेशा बनी रहती है।”
उन्होंने कांग्रेस द्वारा भाजपा के प्रशिक्षण शिविर पर की गई आलोचना को खारिज करते हुए कहा कि भाजपा एक अनुशासित और विचारशील संगठन है, जो निरंतर आत्ममंथन और ज्ञानवर्धन में विश्वास रखता है।
Read Also- 13 साल की नाबालिग बच्ची से मारपीट: रात में घर से भागी, 8 हजार रुपए सैलरी में NMDC AGM बिहार से लाए थे काम करवाने
कांग्रेस कार्यालय में चोरी, प्रदेश अध्यक्ष का मोबाइल चोरी
कांग्रेस के इस कार्यक्रम से कुछ दिन पहले ही एक अप्रिय घटना सामने आई थी। राजीव भवन स्थित कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित NSUI की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक के दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज का मोबाइल फोन चोरी हो गया। बैज जब कुछ समय के लिए बैठक से बाहर मीडिया से बातचीत करने निकले थे, तभी एक अज्ञात व्यक्ति जो कार्यकर्ता के वेश में वहां मौजूद था, उनका iPhone 15 Pro चुराकर फरार हो गया। इस संबंध में खम्हारडीह थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है और पुलिस जांच में जुटी हुई है। अभी तक आरोपी की पहचान नहीं हो सकी है




