आजकल शराब और बीयर का सेवन आम हो गया है। अधिकतर लोग मौज-मस्ती के लिए शराब पीते हैं, लेकिन कभी-कभी यह आदत सिरदर्द और थकान का कारण बन जाती है। दरअसल, शराब पीने के बाद नशा पूरी तरह नहीं उतरता, तो व्यक्ति को हैंगओवर हो जाता है। इस दौरान सिर में तेज दर्द, उलझन और शरीर में कमजोरी महसूस होती है।
छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद की बैठक 11 जुलाई को, मानसून सत्र से पहले लिए जा सकते है कई अहम फैसले
हैंगओवर से राहत पाने के लिए कई महंगे विकल्प मौजूद हैं, लेकिन कुछ घरेलू और सस्ते उपाय भी बेहद प्रभावी होते हैं। पहला और सबसे महत्वपूर्ण उपाय है पानी का सेवन। शराब पीने से शरीर में पानी की कमी हो जाती है, जिससे सिरदर्द और थकान होती है। ऐसे में ज्यादा पानी पीना फायदेमंद होता है।
नींबू पानी एक सरल उपाय है। ठंडे पानी में नींबू मिलाकर पीने से शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स संतुलन बनता है और नशा जल्दी उतरता है।
दही भी एक अच्छा विकल्प है। इसमें मौजूद प्रोबायोटिक्स पेट की गड़बड़ी को दूर करते हैं और शरीर को आराम देते हैं।
केले में मौजूद पोटैशियम और कार्बोहाइड्रेट शरीर को ऊर्जा देते हैं और पानी की कमी को पूरा करते हैं, जिससे हैंगओवर कम होता है।
अदरक का छोटा टुकड़ा चूसना भी लाभदायक होता है। यह उलझन को कम करता है और शराब के अवशेषों को पचाने में मदद करता है।
ये सभी उपाय सस्ते, सरल और असरदार हैं, जिन्हें अपनाकर आप हैंगओवर से आसानी से राहत पा सकते हैं।




