Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    कांग्रेस का प्रशिक्षण शिविर: पीसीसी चीफ दीपक बैज का बड़ा बयान, कहा- 2028 चुनाव में बीजेपी सरकार को बेदखल करना हमारा मकसद

    September 20, 2026

    हमारे प्राचीन मंदिर सनातन संस्कृति की समृद्ध विरासत और अद्भुत स्थापत्य कौशल के जीवंत प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    September 20, 2026

    आंदोलन से एक दिन पहले JDA का बड़ा फैसला, स्वास्थ्य मंत्री से सकारात्मक वार्ता के बाद 7 दिन के लिए टली अनिश्चितकालीन हड़ताल

    September 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कांग्रेस का प्रशिक्षण शिविर: पीसीसी चीफ दीपक बैज का बड़ा बयान, कहा- 2028 चुनाव में बीजेपी सरकार को बेदखल करना हमारा मकसद
    • हमारे प्राचीन मंदिर सनातन संस्कृति की समृद्ध विरासत और अद्भुत स्थापत्य कौशल के जीवंत प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
    • आंदोलन से एक दिन पहले JDA का बड़ा फैसला, स्वास्थ्य मंत्री से सकारात्मक वार्ता के बाद 7 दिन के लिए टली अनिश्चितकालीन हड़ताल
    • CM हेल्पलाइन की शिकायत पर एक्शन, कोलबिर्रा में अवैध रेत परिवहन करते 5 ट्रैक्टर जब्त
    • ओडिशा दौरे पर CM साय की मुख्यमंत्री मोहन माझी से मुलाकात, विकास और जनकल्याण के मुद्दों पर चर्चा
    • गणेशोत्सव को लेकर रायपुर में बदली ट्रैफिक व्यवस्था, 19 मार्गों पर मध्यम-भारी मालवाहक वाहनों की एंट्री पर रोक, जानें पूरी डिटेल
    • जहां पानी के लिए लगती थी लंबी कतार, अब घर-घर पहुंचा नल कनेक्शन
    • नकली गुटखा कारोबार पर GST का शिकंजा, कुम्हारी फैक्ट्री से 30 बोरा माल बरामद
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Sunday, September 20
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » आत्मानंद स्कूल में हिंदी माध्यम बंद होने पर भड़के ग्रामीण, प्रिंसिपल पर लगाए गंभीर आरोप, किया चक्काजाम

    आत्मानंद स्कूल में हिंदी माध्यम बंद होने पर भड़के ग्रामीण, प्रिंसिपल पर लगाए गंभीर आरोप, किया चक्काजाम

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJuly 8, 2025 trending No Comments2 Mins Read
    आत्मानंद स्कूल में हिंदी माध्यम बंद होने पर भड़के ग्रामीण
    आत्मानंद स्कूल में हिंदी माध्यम बंद होने पर भड़के ग्रामीण

    गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही।  जिले के ग्राम पंचायत सेमरा स्थित आत्मानंद स्कूल में हिंदी माध्यम की पढ़ाई दोबारा शुरू कराने की मांग को लेकर मंगलवार को ग्रामीणों ने जोरदार प्रदर्शन किया। नाराज लोगों ने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया और स्कूल के प्राचार्य के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए उन्हें पद से हटाने की मांग की।

    प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि, आत्मानंद स्कूल के वर्तमान प्रिंसिपल ने बिना किसी सरकारी आदेश के जानबूझकर हिंदी माध्यम की पढ़ाई बंद कर दी है, जिससे ग्रामीण अंचल के विद्यार्थियों को शिक्षा में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि वर्ष 2020 तक यह विद्यालय हिंदी और अंग्रेजी दोनों माध्यमों में संचालित होता रहा है, लेकिन आत्मानंद स्कूल बनने के बाद से केवल अंग्रेजी माध्यम में ही पढ़ाई कराई जा रही है।

    Read Also-  छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 16 ट्रेनों पर लगा ब्रेक, बिहार-गुजरात-मुंबई जाने वाले यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें

    ग्रामीणों का कहना है कि अंग्रेजी माध्यम में पढ़ाई होने से ग्रामीण परिवेश के छात्र खुद को पिछड़ा महसूस कर रहे हैं और उनमें हीन भावना पनप रही है। ग्रामीणों ने मांग की है कि स्कूल को पुनः द्विभाषी स्वरूप में संचालित किया जाए, ताकि हिंदी माध्यम के छात्र भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त कर सकें।

    इसके साथ ही ग्रामीणों ने स्कूल के प्राचार्य पर तानाशाही रवैये और अनुचित व्यवहार का आरोप लगाते हुए कहा कि उनका व्यवहार विद्यार्थियों और अभिभावकों के प्रति अपमानजनक रहता है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्राचार्य की मनमानी के कारण बच्चों का मानसिक विकास प्रभावित हो रहा है।

    Read Also-  वन नाइट क्लब में बवाल: नशे में धुत युवकों-युवतियों के बीच मारपीट, सड़क पर घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा

    प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने उप जिला दंडाधिकारी (एसडीएम) ऋचा चंद्रकार को ज्ञापन सौंपकर हिंदी माध्यम की पढ़ाई पुनः शुरू करने और स्कूल प्राचार्य को तत्काल प्रभाव से हटाने की मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई, तो वे बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    cg latest news today cg news cg news live cg news today cg today breaking news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    मिशन अमृत 2.0 से शहरों में बढ़ेगी हरियाली, नागरिकों को मिलेंगे बेहतर और सुविधायुक्त सार्वजनिक स्थल : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    जुआ खेलते चार आरोपी गिरफ्तार, मौके से ₹2700 नगद बरामद

    ऑनलाइन सट्टे पर जांजगीर पुलिस का बड़ा प्रहार, मास्टर एडमिन समेत 6 आरोपी गिरफ्तार

    बिलासपुर-प्रयागराज-दिल्ली फ्लाइट में बड़ा हादसा टला, मेरठ के पास इंजन फेल होने से मचा हड़कंप

    बिलासपुर में नशे के कारोबार पर बड़ा वार, पिता-पुत्र समेत 3 गिरफ्तार; 20 लाख की नशीली दवाएं जब्त

    चांपा में पुलिस हिरासत में युवक की मौत, परिजनों ने लगाया मारपीट का आरोप; आरक्षक ईश्वरी राठौर निलंबित

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.