Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की मुलाकात, छत्तीसगढ़ के विकास और ‘बस्तर विजन’ पर हुई विस्तृत चर्चा

    July 31, 2026

    पेंशनरों को बड़ी राहत: हाईकोर्ट ने 32 महीने का रुका एरियर जारी करने का दिया निर्देश

    July 31, 2026

    जाने कैसा रहेगा आज राशियों का हाल और ग्रहों की चाल…

    July 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की मुलाकात, छत्तीसगढ़ के विकास और ‘बस्तर विजन’ पर हुई विस्तृत चर्चा
    • पेंशनरों को बड़ी राहत: हाईकोर्ट ने 32 महीने का रुका एरियर जारी करने का दिया निर्देश
    • जाने कैसा रहेगा आज राशियों का हाल और ग्रहों की चाल…
    • जनहित के मामलों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा की अधिकारियों को चेतावनी
    • मत्स्य अधिकारी भर्ती पर हाईकोर्ट की सख्ती, चयन प्रक्रिया और परिणाम निरस्त
    • हाईकोर्ट ने रद्द किया 2017 की एसएएस विभागीय परीक्षा का परिणाम, नए सिरे से होगी परीक्षा
    • 8 सितंबर तक कराएं पंजीयन, 12 सितंबर की लोक अदालत में होगा ई-चालान का निपटारा
    • दुर्ग जिला अस्पताल में 4.85 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा अत्याधुनिक सर्जिकल विंग, स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने किया भूमिपूजन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Friday, July 31
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » रीवा एयरपोर्ट की बाउंड्री वॉल पहली बारिश में ढही, 500 करोड़ की लागत पर उठे सवाल

    रीवा एयरपोर्ट की बाउंड्री वॉल पहली बारिश में ढही, 500 करोड़ की लागत पर उठे सवाल

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJuly 13, 2025Updated:July 13, 2025 ब्रेकिंग न्यूज No Comments2 Mins Read

    रीवा। मध्य प्रदेश के रीवा में 24 घंटे की मूसलाधार बारिश ने करोड़ों की लागत से बने नवनिर्मित रीवा एयरपोर्ट की पोल खोल दी। बारिश के बाद एयरपोर्ट की बाउंड्री वॉल धराशायी हो गई, जिससे स्थानीय प्रशासन और निर्माण एजेंसियों पर सवाल खड़े हो गए हैं। करीब 500 करोड़ रुपये की लागत से बने इस एयरपोर्ट का निर्माण फरवरी 2023 में शुरू हुआ था और यह अक्टूबर 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वर्चुअली लोकार्पित किया गया था।

    आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब के काफिले पर हमला, सतनामी समाज में आक्रोश की लहर

    एयरपोर्ट के लिए पांच गांवों की 323 एकड़ जमीन भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण को 99 साल के लिए दी गई थी। यह प्रदेश का छठवां एयरपोर्ट है, जिसे DGCA से लाइसेंस प्राप्त है। रीवा शहर से करीब 12 किलोमीटर दूर बने इस एयरपोर्ट में 2300 मीटर लंबा रनवे है और दो फ्लाइट्स का संचालन हो रहा है। एक फ्लाइट भोपाल-वाया-खजुराहो से रीवा होकर सिंगरौली जाती है, जबकि दूसरी रीवा से जबलपुर होते हुए भोपाल से जुड़ती है।

    मूसलाधार बारिश के चलते एयरपोर्ट परिसर की जमीन धंस गई, जिससे बाउंड्री वॉल का बड़ा हिस्सा भरभरा कर गिर पड़ा। एयरपोर्ट अथॉरिटी के मैनेजर नवनीत चौधरी ने जानकारी दी कि बारिश के पानी का अत्यधिक दबाव बाउंड्री वॉल नहीं झेल पाई और गिर गई। हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि रनवे को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है और उड़ानों का संचालन सामान्य रूप से जारी है।

    चौधरी ने कहा कि बाउंड्री वॉल का निर्माण हवा और सुरक्षा के दृष्टिकोण से किया गया था, न कि जलनिकासी को ध्यान में रखकर। अब इसे नए सिरे से डिजाइन कर मजबूत किया जाएगा ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति से बचा जा सके।

    एयरपोर्ट को भविष्य की जरूरतों के अनुसार तैयार किया गया है और अगले चरण में यहां 72 सीटर विमानों का संचालन भी शुरू किया जाएगा। लेकिन पहली ही भारी बारिश में बाउंड्री वॉल का ढह जाना निर्माण की गुणवत्ता और निगरानी पर सवाल खड़े करता है। प्रशासन ने जांच के आदेश दे दिए हैं और पुनर्निर्माण की योजना पर काम शुरू कर दिया गया है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    मोहन यादव सरकार का बड़ा फैसला, MSP पर 60% मूंग खरीदने का ऐलान

    गुरु चुनने में न करें जल्दबाजी, योग्य गुरु न मिले तो शिव को मानें गुरु: पंडित प्रदीप मिश्रा

    किसान आंदोलन पर सीएम डॉ. मोहन यादव का बयान, बोले- जनता और किसानों दोनों के हितों का रखेंगे ध्यान

    किसानों के साथ सरकार मजबूती से खड़ी, बातचीत के लिए बनी मंत्री समिति : सीएम डॉ. मोहन यादव

    एमपी कैबिनेट ने खोला विकास का खजाना: IT, हॉकी, सिंचाई और मिशन शक्ति समेत कई प्रस्ताव मंजूर

    बलराम कृषि महोत्सव में CM डॉ. मोहन यादव की घोषणाओं की बौछार, किसानों को ₹3300 करोड़ ट्रांसफर

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.